Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP police salary fraud: 12 साल बिना ड्यूटी, फिर भी खाते में सैलरी! जानिए कौन है वो अधिकारी
  • मध्य प्रदेश

MP police salary fraud: 12 साल बिना ड्यूटी, फिर भी खाते में सैलरी! जानिए कौन है वो अधिकारी

Aditya Mishra July 7, 2025

12 साल तक नौकरी नहीं, फिर भी तनख्वाह मिलती रही

MP police salary fraud: मध्यप्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां एक आरक्षक ने 12 वर्षों तक पुलिस की ड्यूटी नहीं की फिर भी उसके खाते में हर महीने वेतन आता रहा। वर्ष 2011 में नियुक्त हुए इस आरक्षक ने प्रशिक्षण के लिए निर्धारित केंद्र में रिपोर्ट ही नहीं की और सीधे घर चला गया। इसके बावजूद कागजों में वह सक्रिय कर्मचारी बना रहा।

प्रशिक्षण केंद्र की लापरवाही बनी बड़ी चूक

बताया जा रहा है कि आरक्षक को सागर स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया था, लेकिन वह वहां कभी पहुंचा ही नहीं। केंद्र के अधिकारियों ने भोपाल पुलिस लाइन को उसकी अनुपस्थिति की सूचना नहीं दी। नतीजा यह हुआ कि उसे प्रशिक्षण में शामिल माना गया और उसकी सैलरी निर्बाध रूप से खाते में जमा होती रही।

144 महीनों में मिले 28 लाख, कोई जांच नहीं

आरक्षक करीब 144 महीनों तक ड्यूटी पर नहीं आया, लेकिन उसे करीब 28 लाख रुपये की सैलरी मिल गई। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे समय में न तो किसी अधिकारी ने उसकी जांच की, न ही उपस्थिति पर कोई सवाल उठाया गया। पुलिस रिकॉर्ड में वह पूरी तरह से सक्रिय कर्मचारी के रूप में दर्ज रहा।

प्रमोशन की प्रक्रिया में हुआ खुलासा

यह मामला तब उजागर हुआ जब वर्ष 2023 में 2011 बैच के आरक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुई। जब संबंधित आरक्षकों को प्रमोशन के लिए बुलाया गया तो यह सामने आया कि वह कर्मचारी तो कभी ड्यूटी पर था ही नहीं। पूछताछ करने पर उसने मानसिक बीमारी का हवाला देते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा किया।

जांच में जुटी ACP की टीम, होगी कड़ी कार्रवाई

MP police salary fraud: फिलहाल आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है और नेहरू नगर पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है। दस महीने से एसीपी अंकिता खातरकर के नेतृत्व में एक समिति इस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने साफ किया है कि सिर्फ आरक्षक ही नहीं, बल्कि इस लापरवाही में शामिल सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हरदोई पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
Next: हरिद्वार में प्रेम का खौफनाक अंत: सनकी प्रेमी ने सरेराह काटा गला

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.