ये लोग मुझे मारने आए – सांसद
हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के घर पर अचानक भारी पुलिस बल पहुंचा। सिविल ड्रेस में आए अफसर, 5 थानों की टीम, घंटों चली मशक्कत के बाद सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थक गाड़ी पर चढ़ गए, और जमकर नारेबाजी की। वहीं, पप्पू यादव ने चिल्लाकर कहा कि ये लोग मुझे मारने आए हैं।

31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी
Pappu Yadav Arrested: पटना पुलिस का कहना था कि धोखे से कमरा किराए पर लेने के 31 साल पुराने केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। लेकिन सांसद यादव ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं कि ‘का कर लीजिएगा, वर्दी में भी आप नहीं हैं।’ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर जब वारंट लेकर बिहार पुलिस के स्टाफ पहुंचे तो बहस हुई।

गिरफ्तारी और हाई वोल्टेज ड्रामा
रात पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान करीब 3 घंटे तक ड्रामा चला। गिरफ्तारी के दौरान वे बेहोश भी हो गए। जिसके बाद उनके समर्थक भड़क गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस दौरान यादव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।’ पुलिस का कहना है कि
1995 का एक मामला है, इसमें ट्रायल चल रहा है, जिसमें सांसद पप्पू यादव को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन वे तय तारीख पर पेश नहीं हुए थे। इस कारण उनको गिरफ्तार किया गया। ‘
Pappu Yadav Arrested: पप्पू यादव की हालत बिगड़ी
सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH लाया गया। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्हें X पर लिखा- ये आवाज दबाने की कोशिश है। प्रियंका ने भी गिरफ्तारी के विरोध में पोस्ट शेयर किया।
पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है।
पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया – केस को भटकाओ, परिजनों को…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 7, 2026
इधर, सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक सड़को पर उतर गए, आरा में CM नीतीश का पुतला फूंका गया। जानकारी के मुताबिक, आज सांसद की कोर्ट में पेशी भी हो सकती है।
