OBC विदेश रोजगार: मध्यप्रदेश सरकार ने बेरोजगार ओबीसी युवाओं के लिए विदेश रोजगार योजना में संशोधन किया है। अब सरकारी खर्च पर छात्र किसी भी देश में रोजगार के लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही राज्य के 9 टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों का विकास भी अगले पांच वर्षों में किया जाएगा।
OBC विदेश रोजगार: ओबीसी युवाओं के लिए विदेश रोजगार योजना 2025
मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद ने ‘अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार नियोजन योजना 2025’ को मंजूरी दी है। योजना के तहत अगले तीन साल में सरकार कुल 45 करोड़ रुपये खर्च करेगी. एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि योजना के तहत प्रतिवर्ष 600 ओबीसी युवाओं को सरकारी खर्च पर विदेश भेजा जाएगा। यह कदम बेरोजगार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव और बेहतर रोजगार अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Also Read-मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, इंदौर से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
OBC विदेश रोजगार: 9 टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों का विकास
प्रदेश सरकार ने 9 टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों का विकास करने के लिए 390 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू होगी
बफर क्षेत्र के विकास में शामिल हैं
संवेदनशील क्षेत्रों में चेनलिंक फेसिंग
वन्य प्राणी सुरक्षा और कौशल उन्नयन
चारागाह विकास और जल स्त्रोतों का सुधार
अग्नि सुरक्षा
वन्य प्राणी उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण
Also Read-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.. परेड की ली सलामी
नर्मदापुरम में सिंचाई परियोजनाओं के लिए स्वीकृति
नर्मदापुरम जिले में दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 215.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इसमें तवा परियोजना (दायीं तट नहर) की बागरा शाखा नहर की लागत 86.76 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से लगभग 4,200 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र लाभान्वित होगा।
