JCB से सब्जी, मिक्सर से मालपुआ बनाए
भिंड के दंदरौआधाम भंडारे में पहुंचे इतने लाख श्रद्धालु

MP NEWS:मध्यप्रदेश के भिंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में चल रहे आठ दिवसीय सिय-पिय मिलन उत्सव का आज समापन हो गया.इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें प्रसादी पाने के लिए लाखों लोग पहुंचे.
MP NEWS:JCB से सब्जी, मिक्सर से मालपुआ बनाए

इस विशाल भंडारे की तैयारियां इस भव्य आयोजन के लिए सौ क्विंटल आलू से सब्जी और 100 क्विंटल दूध से खीर तैयार की जा रही है। सब्जी और खीर तैयार करने के लिए बड़ी चम्मचों के स्थान पर जेसीबी मशीन और मिक्सर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। महाप्रसादी तैयार करने में हलवाइयों और उनकी टीम ने विशेष योगदान दिया है, जिसमें 100 महिला हलवाई भी शामिल हैं।
MP NEWS: भंडारे में लगा इतना सामान
सब्जी: 100 क्विंटल आलू और मसाले
खीर: 100 क्विंटल दूध और 100 क्विंटल शक्कर
मालपुआ: 80 क्विंटल आटा और 20 क्विंटल गुड़
पूड़ी: 60 क्विंटल आटा
बूंदी: 40 क्विंटल बेसन और 100 क्विंटल शक्कर
देशी घी: 450 टीन प्रतिदिन
30 भट्टियों पर तैयार हो रहा भंडारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार करने में 30 भट्टियां लगातार काम कर रही हैं। आलू की सब्जी, खीर, पूड़ी, मालपुए और बूंदी के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है। पूरे आयोजन में आधुनिक तकनीक और परंपरागत विधियों का समन्वय देखने को मिला।
