भालुओं को देख भाग खड़ा हुआ बाघ,नजारा देख रोमांचित पर्यटक

MP NEWS: जंगल के राजा बाघ से हमेशा जानवरों और इंसानों को डरते हुए देखा जाता है. लेकिन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें भालुओं के डर से बाघ दुम दबाकर भागता नजर आ रहा है. पर्यटकों ने बाघ का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया.जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
MP NEWS: भालुओं के देख भागा वनराज

दरअसल, शनिवार की देर शाम सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई इलाके में कुछ पर्यटक जंगल सफारी कर रहे थे. पर्यटकों के आगे एक जिप्सी चल रही थी. उसके कुछ ही दूरी पर बाघ चल रहा था. चलते-चलते बाघ ठहर गया. क्योंकि उसके कुछ ही दूर पर एक भालू खड़ा हुआ था. भालू को देखकर बाघ वही सहम कर बैठ गया. बाघ के पीछे चल रहे पर्यटकों ने अपने मोबाइल में यह नजारा कैद कर लिया.
MP NEWS: नजारा देख रोमांचित हुए पर्यटक
बाघ काफी देर तक बैठने के बाद उठाकर खड़ा हुआ और आगे की ओर बढ़ने लगा. लेकिन सामने से भालुओं को आता देख बाघ तुरंत पीछे पलटा और दुम दबाकर भागने लगा. जिप्सी में बैठकर जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिए. जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई रेंजर पीएम ठाकूर ने कहा, “कल मढ़ई में कुछ पर्यटक पहुंचे हुए थे. उन्हें घूमने के दौरान यह मंजर देखने को मिला है. इसका वीडियो लोगों ने बना लिया था.”
