Reporter: रामबाबू जाटव
शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की यह हालत है की छोटे से सवाल पूछने पर शिक्षक सही तरीके से सवाल-का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।ऐसा ही मामला एक दतिया जिले सेंवढा़ तहसील ग्राम पंचायत रुबाहा के गांव बसई जीव के शासकीय माध्यमिक एकीकृत शाला के शिक्षकों का सामने आया है।जोकी हिंदी वर्णमाला सही तरीके से 52 अक्षर का उच्चारण भी करने में अट रहे है।
उच्चारण तो छोड़ो 52 अक्षर में स्वर, व्यंजन, अनुसर : संयुक्त अक्षर कितने होते हैं शिक्षकों को याद नहीं है। शिक्षकों ने हिंदी की वर्णमाला का जवाब नहीं दे पाया सवाल खड़ा होता जब शिक्षकों को ही याद नहीं है. तो बच्चों को क्या पढ़ाएंगे। सवाल खड़ा होता है कि जब शिक्षकों को ही याद नहीं है तो बच्चों को कैसे याद करवाएंगे इस बात को लेकर न्यूज़ से संवाददाता ने शिक्षकों से बातचीत की तब खुली शिक्षा की पोल अब देखना है शिक्षा आला अधिकारी शासकीय स्कूलों में कितनी सक्रियता लाते हैं।
