MP NEWS: नवरात्रि के अंतिम दिन राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने कन्या भोज का आयोजन किया. इस दौरान मामा के नाम से मशहूर चौहान ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें अपने हाथ से भोजन परोसा
मामा ने कन्याओं का पूजन कर परोसा भोजन
राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ कन्या भोज का आयोजन किया. इस दौरान बच्चों के मामा शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं का पूजन किया और फिर उन्हें कई प्रकार के व्यंजन परोसे और फिर बच्चियों को उपहार दिए.
‘MP NEWS: बेटियां देवी का ही रूप हैं-शिवराज
नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए शिवराज ने कहा कि संपूर्ण देश नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के भाव में डूबा था. उन्होंने भी भक्ति भाव से भरकर देवी मां की पूजा की. उन्होंने मां से प्रार्थना की कि है वह सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा सदैव करती रहें. चौहान ने कहा कि देवी मां की पूजा हमने बेटियों की पूजा करके की. बेटियां देवी का ही रूप हैं. दुर्गा सप्तशती में माता कहती हैं कि समस्त बेटियां, स्त्रियां मेरा ही अंश है और इसलिए संपूर्ण देशवासियों से मेरी प्रार्थना है कि बेटी का आदर करें, सम्मान करें.
‘MP NEWS: कुछ घटनाएं आहत करती हैं…’
वही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ घटनाएं मन को आहत करती हैं, पूरा समाज हमारा शर्मसार हो जाता है. आज संकल्प लेने का समय है कि हम मन वचन कर्म से बेटियों की पूजा करेंगे. उनका आदर करेंगे, बहनों का सम्मान करेंगे, समाज में उनको उचित स्थान देंगे.
