वन विभाग जो बताया चौक गए ग्रामीण
MP NEWS:मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील क्षेत्र में एक खेत में 5 शावक मिले हैं। ग्रामीण इन्हें बिल्ली के बच्चे समझकर घर ले आए.बच्चों की वनावट देखकर गांववालों ने फौरन वन विभाग को सूचना दी।
खेत में मिले शावक के 5 बच्चे
ग्रामीणों की सूचना के बाद जब डिप्टी के साथ वन्य प्राणी संरक्षण एक्सपर्ट भी पहुंचे जिन्होंने बताया.कि यह जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। हालांकि कि यह लुप्त प्राणी है। हमने बच्चों को खेत में ही छोड़ दिया था, कुछ समय बाद उनकी मां सभी बच्चों को साथ ले गई।
MP NEWS:बिल्ली के बच्चे समझकर घर ले आए
बिल्ली के बच्चे समझ कर घर ले आए किसान ने बताया कि उन्हें भी झाड़ियों में बिल्ली जैसे तीन बच्चे नजर आए। बिल्ली के बच्चे समझ कर ही उन्हें घर ले आए। उनके गुर्राने की आवाज से उन्हें शक हुआ। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। लोगों ने जब सर्चिंग की तो कुछ दूरी पर दो और बच्चे मिले।इलाके में रहता है तेंदुए का मूवमेंट इछावर वन परिक्षेत्र में आने वाली खेरी बीट में तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। यहां से नादान घाट का जंगल करीब तीन किमी दूर है। क्षेत्र में तेंदुए कई बार बकरी, गाय सहित अन्य पालतू जानवरों का शिकार कर चुके हैं।
