नीलम पार्क में जुटे 16 किसान संगठनों के प्रतिनिधि
MP NEWS: मध्यप्रदेश में किसान सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाने को लेकर पिछले एक महीने से आंदोलित हैं। राजधानी भोपाल में प्रदेश के करीब 16 किसान संगठन नीलम पार्क में सत्याग्रह कर रहे हैं।

MSP की गारंटी के लिए किसानों का सत्यागृह
राजधानी भोपाल में प्रदेश के करीब 16 किसान संगठन नीलम पार्क में सत्याग्रह के लिए जुटे हैं.सोयाबीन, गेहूं, चना, मक्का सहित तमाम फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और MSP की कानूनी गारंटी देने जैसी तमाम मांगों पर सरकार का ध्यान खीचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ.सुनीलम ने बताया कि प्रदेश के किसान संगठनों द्वारा आज सोमवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक भोपाल के नीलम पार्क में किसानों की मूल मांगों को लेकर सत्याग्रह किया जाएगा।

MP NEWS: ये हैं मांगें
समर्थन मूल्य (सी2+50%) पर खरीद की कानूनी गारंटी
किसानों की सम्पूर्ण कर्जा मुक्ति
सोयाबीन की MSP 8000रु/क्विंटल
धान MSP 5000रु/क्विंटल
मक्का MSP 3000रु/क्विंटल
गेहूं MSP 4000रु/क्विंटल
कपास MSP 10,000रु/क्विंटल
चना MSP 8000रु/क्विंटल
गन्ने MSP 500रु/क्विंटल

MP NEWS: सरकार से ये भी मांग
इसके अलावा किसान संगठनों की मांग है कि अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर राजस्व मुआवजा और फसल बीमा का भुगतान किया जाए। प्राकृतिक आपदा, सर्प दंश, बिजली का करंट तथा जंगली जानवर के हमले से मौत होने पर पीड़ित के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। वन अधिकार के पट्टाधारी किसानों को कब्जा दिलाया जाए।चरनोई और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। बिजली बिल माफ किया जाए। आवारा पशुओं तथा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हुए नुकसान पर लागत से डेढ़ गुना मुआवजा दिया जाए।गेहूं-चावल के साथ राशन में दाल, शक्कर, केरोसिन का तेल दिया जाए।
