वाइपर लेकर खुद करने लगे टॉयलेट की सफाई
MP NEWS: सफाई को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर चर्चाओं में है.जहां जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री तोमर गंदगी देकर भड़क गए और फिर खुद वाइपर लेकर सफाई की.
मंत्री प्रद्युमन सिंह गंदगी देखकर भड़के
मध्यप्रदेश ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बुधवार देर रात अचानक शिवपुरी में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए. यहां उन्होंने जिला चिकित्सालय, विद्युत सब स्टेशन और रैन बसेरे का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला चिकित्सालय में टॉयलेट की गंदगी देख मंत्री भड़क गए और खुद वाइपर उठाकर सफाई करने लगे.
MP NEWS:अचानक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर रात दो बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए. यहां उन्होंने रात में ही अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया. देर रात मंत्री को निरीक्षण करते देख मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल के टॉयलेट और उसके बाहर भयानक गंदगी देख मंत्री आगबबूला हो गए और रात में ही सफाई एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने वाइपर उठाया और खुद अस्पताल की टॉयलेट के बाहर सफाई करने लगे.
MP NEWS:अधिकारियों को लगाई फटकार
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. यहां प्रभारी मंत्री ने हाथ में लाठी लिए कुछ लोगों को खड़ा देखा तो उन्हें बताया गया कि ये सिक्योरिटी गार्ड हैं. इस पर उन्होंने बिना यूनिफॉर्म के गार्ड्स रखने पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई.प्रभारी मंत्री मेडिकल वार्ड में पहुंचे तो यहां भी उन्हें गंदगी का अंबार दिखा. इसके बाद वे आईसीयू वार्ड पहुंचे तो यहां भी गंदगी देख बिफर गए. उन्होंने रात में ही सफाई एजेंसी पर एफआईआर कर उन्हें तत्काल एफआईआर की कॉपी देने की बात कही.
