ASP के चरणों में में गिरे MLA प्रदीप पटेल
MP News: मध्यप्रदेश के मऊगंज से बीजेपी विधायक का एएसपी के सामने दंडवत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.वीडियो में विधायक प्रदीप पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे के चेंबर दंडवत होते दिखाई दे रहे है.
ASP के सामने दंडवत MLA
मऊगंज के इस वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे के सामने फर्श पर लेटे नजर आ रहे हैं. उनका चेहरा नीचे की तरफ है और दोनों हाथ फैले हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उन्हें यह आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है कि कुछ अन्य पुलिसकर्मी गुंडों से उसकी ‘‘हत्या” करवाना चाहते हैं.
MP News: गुंडों से हत्या कराना चाहती हैं पुलिस-विधायक
वीडियो में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज जिले के ASP अनुराग पांडे के चरणों में गिरते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ अन्य पुलिसकर्मी गुंडों से उसकी ‘‘हत्या” करवाना चाहते हैं.
