क्रिकेट टीम के इस खिलाड़ी को मानते है आइडियल

MP NEWS:मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले वेंकटेश अय्यर आईपीएल में इस बार भी कोलकाता नाइट राइडर की ओर से खेलेंगे। सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा। वे तीसरे सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बन गए हैं।
MP NEWS:KKR की तरफ से खेलेंग वेंकटेश
सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा। वे तीसरे सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बन गए हैं। अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के बीच 23.50 करोड़ तक बोली लगी। वहीं, इंदौर के ही आवेश खान को लखनऊ ने 9.75 करोड़ में खरीदा है। वे पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल से खेल रहे थे।
MP NEWS:तिलक नगर में रहते है वेंकटेश
इंदौर के तिलक नगर इलाके में वेंकटेश अय्यर के पिता रामशेखरन अय्यर और मां उषा अय्यर रहते हैं। वेंकटेश के पिता एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। मां इंदौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग में फ्लोर कोऑर्डिनेटर हैं।
MP NEWS:सौरव गांगुली को मानते हैं आइडियल
सौरव गांगुली को मानते हैं आइडियल वेंकटेश जब 6th स्टैंडर्ड में थे, तब इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच था। सौरभ गांगुली कम रन पर आउट हो गए और इंडिया मैच भी हार गया। उस वक्त वेंकटेश काफी अपसेट हो गए और उन्हें बुखार आ गया। वेंकटेश सौरभ गांगुली को आइडियल मानते हैं और उनकी तरह ही खेलते हैं। वेंकटेश लेफ्ट हैंड से बैटिंग और राइट हैंड से बॉलिंग करते हैं।
MP NEWS:रजनीकांत के भी फैन
वेंकटेश वेंकटेश की मां ने बताया कि वेंकटेश शुरू से ही स्मार्ट रहे हैं। वे पढ़ाई में टॉपर होने के साथ ही स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छे रहे। वेंकटेशन को TV देखना काफी पसंद है। वे मूवी और खासकर कुकिंग शो देखते हैं। रजनीकांत के भी फैन हैं। उनकी सभी फिल्म देखते हैं। कई बार तो चेन्नई में अपनी बड़ी बहन के यहां जाते हैं, तो वहां टॉकीज में जाकर रजनीकांत की फिल्म देखते हैं।
