
देखे लुटेरी दुल्हन की खौफनाक करतूत
MP News Hindi: मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।यहा 5 शादी कर चुकी एक दुल्हन ने अपने छटवे पति को चूना लगाकर सुहागरात के दिन दुल्हन सारा माल समेट कर फुर्र हो गई.लेकिन अबकी बार शातिर लुटेरी दुल्हन पकड़ी गई.पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर उसकी करतूतों का खुलासा किया है।
6वीं शादी पर पकड़ी गई दुल्हन
यह घटना हरदा के गायत्री मंदिर में हुई, जहां अजय और अनिता की शादी हुई थी। शादी में अजय के परिवार ने दुल्हन को 1 लाख रुपए नकद और 90 हजार रुपए के गहने दिए थे। हालांकि, शादी के बाद से ही दुल्हन ने अपने पति और उसके परिवार से दूरी बनाए रखी। पीरीयड का बहाना बनाकर खुद को कमरे में बंद रखा।
5 पतियों को लगा चुकी है चूना
30 जून को, दुल्हन नाश्ते के बहाने अपने एक रिश्तेदार के साथ फरार हो गई। बाद में पता चला कि यह रिश्तेदार उसका मुंहबोला मामा रामभरोस जाट था, जो इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसपी अभिनव चौकसे ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
MP News Hindi: दुल्हन का पूरा परिवार गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में दुल्हन अनिता दुबे, उसकी मां, पिता, बुआ, मुंहबोला भाई और मामा रामभरोस जाट शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले भी कई लोगों को इसी तरह से ठगा है।
शादी का झांसा देकर बनाते थे शिकार
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने छह अन्य लोगों को भी इसी तरह शादी का झांसा देकर ठगा था। रामभरोस जाट इस गिरोह का मास्टरमाइंड था। वह अपनी भांजी का रिश्ता तय करवाता था और फिर शादी के बाद दुल्हन को लेकर फरार हो जाते थे। एसपी अभिनव चौकसे ने कहा कि हमने लुटेरी दुल्हन और उसके परिवार वालों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
MP News Hindi: देवास का है पूरा गैंग
यह पूरा परिवार देवास जिले के खातेगांव का रहने वाला है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इनलोगों ने ठगी की है। दुल्हन बनी महिला को परिवार का भी साथ मिलता था। यही लोग ससुराल से भागने में उसकी मदद करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।