54 लाख स्टूडेंट्स के खातों में ट्रांसफर किए 324 करोड़
MP NEWS: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रशासन अकादमी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमे सीएम डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षको को सम्मानिक कर छात्रों के खाते में 324 करोड़ की राशि ट्रांसफर कीय
MP NEWS: राज्यपाल और CM ने किया शिक्षकों का सम्मान
राजधानी भोपाल के प्रशासन अकादमी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमे सीएम डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षको को सम्मानिक किया.साथ ही प्रदेश के 54 लाख स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म के लिए 324 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान भी प्रदान किए। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस जेएन कंसोटिया, लोक शिक्षण आयुक्त शिल्पा गुप्ता, स्कूल शिक्षा सचिव संजय गोयल भी मौजूद रहे।
MP NEWS: एक क्लिक में ट्रांसफर किए 324 करोड़
इस कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क गणवेश योजना के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे 54 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में लगभग 324 करोड़ रुपए की राशि एक सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की गई। यह राशि छात्रों की यूनिफॉर्म की सुविधा के लिए प्रदान की गई है।
MP NEWS: पाठ्यक्रम को लेकर बोले सीएम मोहन यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमें जब- जब चुनौती मिलती है तो हमारी शिक्षा परंपरा की भूमिका आती है।इसलिए हमारे दुश्मन सदैव उस बात को जानते हैं जिसके कारण से हम इन कष्टों से भी निकल कर आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा नीति 2020 लेकर आए तो उन्होंने कहा पाठ्यक्रम के अंदर कौन सा विषय होना चाहिए? जो गौरवशाली अतीत पर गर्व कर सके। वह विषय होना चाहिए। इसलिए उसको काल के प्रवाह में पता नहीं क्या-क्या कहते थे भगवान राम और कृष्ण के जीवन के प्रसंगों को लेकर केवल उनको कर्मकांड की माइथॉलजी में डाल देना ये दुर्भाग्य की बात है।
