पति पर रुपयों के लिए मारपीट करने का आराेप
MP News:मध्य प्रदेश के महू से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है,जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को फांसी के फंदे पर लटका कर खुद आत्महत्या कर ली,आपाकाे बता दें की मामला महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र का है। जहां 28 वर्षीय महिला ने पहले अपने चार साल के बेटे व ढाई माह की बच्ची को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी फंदे पर लटक गई।
MP News:बताया जा रहा है की इस घटना में ढाई माह की बच्ची की जान तो बच गई, पर मां-बेटे की मौत हो गई।महिला ने किस कारण से यह कदम उठाया अभी इसका पता नहीं चला है,लेकिन इस पर महिला के परिवार के लाेगाें का कहना है की उसके पति द्वारा रुपयों के लिए मारपीट करने का आराेप लगाया है,हालाकी पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ढाई माह की बच्ची की आ रही थी रोने की आवाज

MP News:आपकाे बता दें की बड़गोंदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम ग्राम नांदेड़ में हुई थी,वहीं महिला डिंपल के पति का नाम रोहित गिरवाल बताया जा रहा है जाे की मिस्त्री और ठेकेदारी का काम करता है।
MP News:पुलिस ने जब पड़ोसियों से पुछताछ की ताे उनके मुताबिक राेहित रविवार शाम को बाहर गया हुआ था।घर वाले भी मजदूरी व बकरी चराने गए हुए थे।इस दौरान घर पर कोई नहीं था,खबर के अनुसार शाम करीब 6 बजे घर से ढाई माह की बच्ची की जोर-जोर से रोने की आवाज आई।
पुलिस ने घटना स्थल को किया सील
MP News:पड़ाेसियों ने पुलिस काे बताया की जब उन्हाेने देखा तो डिंपल व उसका चार साल का बेटा काव्यांश फांसी पर लटके हुए थे। वहीं बच्ची के गले में भी फांसी का फंदा था और वह जमीन पर रो रही थी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी,पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक डिंपल व उसके बेटे की मौत हो चुकी थी,ढाई माह की मासूम के स्वेटर में फांसी का फंदा फंस जाने से वह बच गई।घर में बच्चों के झूले पर एक फंदा डला हुआ था, वहीं दूसरा छत की टीनशेड क लिए लगे लोहे के एंगल से लटका मिला।पुलिस ने घटना स्थल को सील किया और एफएसएल टीम बुलाई है।
पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा शव
MP News:पुलिस ने माँ-बेटे के शव का सोमवार सुबह मध्यभारत अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंपा,आपाकाे बता दें की डिंपल के पिता हीरालाल बारिया फूटी कोठी इंदौर केल के रहने वाले है,उन्हाेने डिंपल के पति पर रुपयों के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है,उन्हाेने कहा की डिंपल की मौत के बाद उन्हे सूचना भी नहीं दी गयी,उन्हे रविवार शाम को किसी अनजान व्यक्ति ने फोन किया और घटना के बारे में बताया।
