कल्लू पान भंडार पर खाया पान,लोगों से की भेट मुलाकात
MP NEWS:मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डबरा में अपने पुराने राजनीतिक सफर की शुरुआत के दिनों को फिर से ताजा किया. डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने पुराने मित्र कल्लू चाचा पान भंडार पर पहुंचे और पान खाकर अपने फुर्सत के पलों को याद किया।
अपने कल्लू चाचा की दुकान पर पहुंचे डॉ मिश्रा
इस दौरान डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए.कल्लू पान भंडार से पान खाया और अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को भी पान खिलाया। उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की, जो उनके प्रति अपार स्नेह और समर्थन दिखा रहे थे।
MP NEWS: अपने पुराने दोस्तों के साथ विताया समय
आपको बता दें कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय डबरा-दतिया दौरे पर हैं। दतिया में भाजपा के सदस्यता अभियान के समापन के बाद, वे डबरा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए स्थानीय जनता के बीच काफी समय बिताया। इस दौरान, उनके चाहने वालों में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
