गैस सिलेंडर में धमाके से 40 से ज्यादा झुलसे, बाजार में मची भगदड़

MP NEWS: मध्यप्रदेश के छतरपुर में बीच बाजार गैस सिलेंडर में बड़ा धमाका हुआ है. हादसे में करीब 40 लोग झुलस गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 34 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
MP NEWS: बीच बाजार सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

छतरपुर के जिले के बिजावर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. कई लोगों के कपड़ों के चिथड़े उड़ गए. बाजार में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन घायलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि इलाज करने में डॉक्टरों के भी पसीने छूट रहे थे.
MP NEWS: ब्लास्ट से बाजार में मची भगदड़

छतरपुर में उस समय अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई, जब एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोगों को धमाके ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 35 से 40 लोग घायल हो गए. धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. दरअसल मामला छतरपुर जिले के बिजावर थाना इलाके के बीच बाजार का है. जहां पर ठेले पर पेटीज की दुकान लगाने बाले अश्शू साहू जब अपनी दुकान पर पेटीज गर्म कर रहे थे तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.
MP NEWS: घायल, जिला अस्पताल रेफर

बिजावर में बाजार का दिन था. जिस कारण ग्रामीणों की भीड़ भी ज्यादा थी. कुछ लोग ठेले के पास खड़े होकर चाट और पेटीज का मजा ले रहे थे तो कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे. तभी इतनी तेज धमाका हुआ कि लोग सन्न रह गए. घायलों को आनन-फानन में बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया. लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण सभी का इलाज सम्भव नहीं हुआ, तो घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया. घायलों में बच्चे, महिलाएं और युवक सभी शामिल हैं. घायल युवक रमेश ने बताया, ”हम को पता ही नहीं चला कि, कब सिलेंडर फट गया. हम तो चाट खा रहे थे.”
