MP NEWS:मध्यप्रदेश के ग्वालियर में डेंगू जमकर कहर बरपा रहा है. शहर में हर दिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। एक जनवरी से लेकर अबतक जिले में 1011 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार
एक जनवरी से लेकर अबतक जिले में 1011 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जीआरएमसी और जिला अस्पताल मुरार में गुरुवार को डेंगू के 347 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई। जांच में 27 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। 27 मरीजों में से ग्वालियर के 19 मरीज हैं,जबकि दूसरे जिलों के 8 मरीज हैं।
MP NEWS:अस्पतालों में बेड हुए फुल
डेंगू के मरीजों की बढ़ती सख्या से हालत ये हो गए है कि अस्पतालों में डेंगू और डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड फुल हो गए हैं। जीआरएमसी और जिला अस्पताल मुरार में गुरुवार को डेंगू के 347 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई। जांच में 27 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। 27 मरीजों में से ग्वालियर के 19 मरीज हैं,जबकि दूसरे जिलों के 8 मरीज हैं।
सितंबर में सबसे ज्यादा मरीज
ग्वालियर में मिले 19 मरीजों को मिलाकर जिले में 1 सितंबर से लेकर गुरुवार तक 799 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 17 साल से कम उम्र के 384 बच्चे अबतक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। जिले में जनवरी से लेकर अबतक डेंगू 1011 मरीज मिले हैं और चार की मौत हुई है।
MP NEWS:प्राइवेट लैब और हॉस्पिटल नहीं भेज रहे हैं रिपोर्ट
शहर में संचालित कई पैथोलॉजी लैब और प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक डेंगू के रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेज रहे हैं। इस वजह से डेंगू के मरीजों के सही आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद नहीं है. सरकारी आंकड़ों में हर रोज महज 30 से 40 के बीच डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, जबकि हकीकत में रोज शहर में डेंगू के 125 से 150 मरीज निकल रहे हैं।
