पुलिस रेड मारकर पकड़ा लाखों का गांजा

MP NEWS: मध्यप्रदेश के सिलावद थाना पुलिस ने दाल के मिर्ची के खेत से लाखों रुपये का गांजा जब्त किया है.गांजा बोरियों में छुपाकर रखा था. खेत से 625 गांजे के पौधे जब्त किए हैं. गांजे के जब्त किए गए पौधों का वजन 91.9 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत 9 लाख 10 हजार 900 रुपए आंकी जा रही है. वहीं एक और मामले में पुलिस ने लगभग 3 लाख से ज्यादा के गांजे के पौधे जब्त किए हैं.
MP NEWS: दाल की फसल के बीच गांजे की खेती
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी टेलरिया अपने खेत में लगी तुअर, मिर्ची और मक्का की फसल में अवैध रूप से गांजे के खती कर रहा है. जिस पर पुलिस ने एसपी के निर्देशन व एएसपी, एसडीओपी के मार्गदर्शन में ग्राम बोरी के खेत में छापा मारकर लगी फसलों को चेक किया तो खते में गांजे के 625 पौधे मिले. पुलिस ने गांजे के पौधे जमीन से उखाड़कर जब्त कर लिए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश खेत व घर पर की, लेकिन वह कही नहीं मिला. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8-20 (बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
MP NEWS: खेत से गांजे के पौधे बरामद
इसी कड़ी में एसपी के निर्देश पर पाटी थाना पुलिस ने कलमीझवर गांव में दबिश देकर गांजे की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने मौके से 26 पौधे गांजे के जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है गांजे के पौधों का वजन 32 किलो 800 निकला. जिसकी कीमत 3 लाख 28 हजार रुपए बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.”
