10,000 से अधिक परिवारों के खातों में भेजेंगे 225 करोड़

MP NEWS: सीएम मोहन यादव आज संबल योजना के तहत 10 हजार से अधिक लाभार्थियों के खातों में 225 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. मध्य प्रदेश सीएम सिंगल क्लिक में 10, 236 श्रमिक परिवारों के खाते में राहत राशि भेजेंगे. असंगठित मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कराने वाली संबल योजना के तहत मिलने वाली यह राशि ऐसे परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात है.
MP NEWS:श्रमिकों को आर्थिक मदद करती है सरकार
असंगठित मजदूरों को आर्थिक सहायता पहुंचाने वाली मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संबल योजना के तहत ऐसे श्रमिकों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिनकी दुर्घटना में मौत हो जाती है. सरकार सामान्य मृत्यु पर परिजनों को 2 लाख रुपए और दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रुपए मुहैया कराती है.
MP NEWS:10, 236 श्रमिक परिवारों के खाते में 225 करोड़
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव दोपहर 12ः30 बजे 10, 236 श्रमिक परिवारों के खाते में 225 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. सरकार संबल योजना के तहत दुर्घटना में मारे गए अंसगठित श्रमिक परिवारों, आंशिक अपंगता के शिकार हुए श्रमिक को आर्थिक सहायता प्रदान करती है.
MP NEWS:सामान्य मौत पर 1 लाख रुपए, अंत्योष्टि के लिए देती है 5000 रुपए
संबल योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार अंसगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक की सामान्य मौत होने पर उसके परिवार को दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देती है और श्रमिक परिवार को अंत्येष्टि के लिए अतिरिक्त 5000 रुपए की सहायता प्रदान करती है.
MP NEWS:श्रमिक महिलाओं को प्रसूता सहायता के रूप देते ही 16000 रुपए
मध्य प्रदेश सरकार संबल योजना के तहत असंगठित क्षेत्र की श्रमिक महिलाओं को प्रसूता सहायता के रूप में 16000 रुपए भी मुहैया कराती है. इसके अलावा श्रमिकों के बच्चों को भी योजना के तहत शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है.
