किंग एडवर्ड बिल्डिंग का गंगाजल से शुद्धिकरण:
Mp news:इंदौर के के एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई सीक्रेट हैलोवीन पार्टी ने बवाल मचा दिया है. इस पार्टी के दौरान आयोजकों ने भूत प्रेतों का माहौल बनाने के लिए न केवल बिल्डिंग की भव्य इमारत के मौलिक स्वरूप से छेड़छाड़ की बल्कि इमारत को भद्दे, आपत्तिजनक व अश्लील स्लोगन से रंग दिया.जिसके बाद टीचर एसोसिएशन ने विरोध करते हुए आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.
Mp news: मेडिकल कॉलेज को बनाया हॉन्टेड हाउस
मेडिकल कॉलेज में हैलोवीन पार्टी यानी भूतों की पार्टी का आयोजन किया था. आरोप हैं कि इस आयोजन में पूरी बिल्डिंग को भुतहा स्वरूप में बदल दिया गया. आयोजकों ने बिल्डिंग के ऐतिहासिक महत्व को नजर अंदाज करते हुए गंदे, डरावने व अश्लील चित्र व स्लोगन बना दिए.
Mp news: डॉक्टरों ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण
इंदौर की ऐतिहासिक इमारत किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल बिल्डिंग का बुधवार सुबह डॉक्टरों ने गंगाजल से शुद्धिकरण किया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित किंग एडवर्ड मेडिकल बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी पर डॉक्टरों ने विरोध जताया है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) और एमजीएम एलुमनाई एसोसिएशन ने यह शुद्धिकरण किया है।
Mp news: 1948 में बनी थी भव्य इमारत
किंग एडवर्ड हॉल बिल्डिंग साल 1948 में बनी। इसी इमारत से इंदौर का मेडिकल इतिहास आरंभ हुआ। 1950 में एमजीएम मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पहले इसी बिल्डिंग में मेडिकल स्कूल संचालित होता था।किसी को भी पार्टी करने की अनुमति नहीं दी। एक जैन सोशल ग्रुप को वहां का मुआयना करना था, जिसके लिए मौखिक अनुमति दी गई थी। जब इस पार्टी की जानकारी मिली तो हमने किसी भी तरह की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
