सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, 4 लाख मुआवजे ऐलान!

MP NEWS: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से आई एक हृदय विदारक खबर आंख खोलने वाली है, जहां एक परिवार के दो मासूम झोपड़ी की आग में जिंदा जलकर काल कवलित हो गए. दोनों मासूमों के साथ पीड़ित सिपाही लाल सिंह खेत में देर रात काम करने गया था. झोपड़ी में आगजनी के कारणों के पता नहीं चल सका है.
MP NEWS: झोपड़ी में सो रहे दो मासूम जिंदा जले
झोपड़ी में आग जिंदा जलकर मारे गए दोनों मासूमों की मौत की खबर से पूरे प्रदेश को हिला दिया है. दोनों मासूमों की जलकर दर्दनाक मौत की खबर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुःख जताते हुए पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है.
MP NEWS: पिता के सामने हुआ हादास
झोपड़ी की आग में जिंदा जलकर मारे गए दोनों मासूम के पिता मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गड़ गांव निवासी है. आदिवासी सिपाही लाल सिंह देर रात पत्नी और दोनों बच्चों के साथ खेत पर काम करने गए थे. बच्चों को झोपड़ी में सुलाकर सिपाही लाल सिंह पत्नी के साथ खेत में काम करने लगे और उधर झोपड़ी के सो रहे मासूम जिंदा खाक हो गए.
MP NEWS: सीएम मोहन यादव ने की 4 लाख की आर्थिक मदद

हादसे के बाद मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर लिखा, सिंगरौली की तहसील दुधमनिया के ग्राम बड़गड़ में झोपड़ी में आग लगने से सिपाही लाल सिंह के 3 वर्ष और 10 माह के मासूम पुत्र-पुत्री के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत दुखद है.शोक की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.मध्य प्रदेश सीएम डा. मोहन यादव ने आगजनी में दो बच्चों को खोने वाले पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख की सहायता राशि मुआवजा देने का ऐलान किया है और नियमानुसार अन्य कोई आर्थिक मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और बाबा महाकाल से शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना की.
MP NEWS: कैसे हुआ यह हादसा?
रिपोर्ट के मुताबिक जिले के बड़गड निवासी सिपाही लाल और उनकी पत्नी खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे, उसी दौरान खेत के खलिहान में खड़ी धान की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया., जिससे धान की फसल से सटी झोपडी ने आग पकड़ लिया और झोपड़ी में सो रहे दोनों मासूम जिंदा जल गए.
MP NEWS: पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना के बाद जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और झोपड़ी में आगजनी के कारणों की पड़ताल में जुट गई है. झोपड़ी में आग कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है, क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि झोपड़ी में आग कैसे लगी?
