mp-news-bloody-conflict-between-two-sides-in-bhopal

Mp news: भोपाल में दो पक्षों खूनी संघर्ष

By : Narendra Singh
Mp news: भोपाल में दो पक्षों खूनी संघर्ष

जमकर हुआ पथराव, तलवारें लहराईं, छह लोग घायल

Mp news: भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ. लोगों ने तलवारें लहराईं जिसमें दोनों पक्ष डंडे लेकर निकले। जिसमे करीब 6 लोग घायल हो गए.

Mp news: करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया, उसके बाद यह विवाद बना।

Mp news: भारी पुलिस बल तैनात

आज सुबह एक पक्ष के लोग जमा हुए और घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। पथराव की खबर लगते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर