अस्पताल स्टाफ से किया गाली गलौच, CCTV में कैद घटना
MP news: छतरपुर जिले के मातगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भाजपा नेता की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा नेता स्वास्थ्य कर्मीयों को भद्दी-भद्दी गालियां देता नजर आ रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक की गई है। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार को चिंताजनक बनाते बताते हुए उक्त मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की गई है।
बीजेपी नेता की दंबगी
घटना गुरूवार सुबह 9-10 बजे के बीच की मातगुवां थाना क्षेत्र की है। जहां गुरूवार को यह वारदात हुई उक्त वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह BJP नेता सरेआमा और खुलेआम धमकाते हुए फार्मिंसिस्ट संतोष वर्मा को गंदी-गंदी गालियां दे रहा है जो वाहन लगे CCTV के कैद हो गईं। जिसकी वीडियो फुटेज के आधार पर थाने में लिखित शिकायत की गई है।
Read More- MP Govt New Gift: पंचायत सचिवों के परिजनों को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
CCTV में कैद हुई घटना
घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमे दिखाई और सुनाई दे रहा है कि कैसे केशव मिश्रा उन्हें गांव में ना दिखने की बात कहते हुए धमका रहे हैं। साथ ही वहां खड़े मरीजों से एक झोलाछाप डॉक्टर का नाम लेकर उसे दिखाने की बात कह रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य कर्मी फार्मासिस्ट संतोष वर्मा के आरोप सही सिद्ध होते हैं। प्रमाण स्वरूप उनके पास वीडियो फुटेज की उपलब्ध हैं, इसके बावजूद भी घटना के दो दिन बाद भी कोई कार्यवाही ना हो पाने से स्वास्थ्य महकमे सहित आम जनता में आक्रोश है।
MP news: शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR
मामले की थाने में लिखित शिकायत भी की गई पर अब तक किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज न हो पाना पुलिस प्रशासन का राजनितिक दबाब में काम करने की तरफ प्रमाणित करता है। जबकि उक्त घटना अपष्ट रूप से अस्पताल की कमरे में कैद हो गई है। जिसके वीडियो फुटेज भी वरिष्ट अधिकारीयों को प्रस्तुत किये गये हैं। मामले में फार्मिंसिस्ट संतोष वर्मा का कहना है कि केशव मिश्रा झोलाछाप डॉक्टरों को वहां संरक्षण दिए है, और वह लगातार हम लोगों के ऊपर दबाव बनाते रहते हैं कि अस्पताल में मरीजों को का सही इलाज न किया जाए।
