नगर निगम ने 100 से अधिक अवैध दुकानों को हटाया
MP NEWS:उज्जैन में महाकाल मंदिर में हुए हादसे के बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक अवैध दुकानों को हटा दिया है।
100 से अधिक दुकानों को हटाया
महाकाल मंदिर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत के बाद जागे नगर निगम ने तीन जेसीबी मशीनों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मदद से सभी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ विक्रेताओं ने विरोध किया, लेकिन अधिक संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति होने पर दुकानदारों ने अपना सामान हटाना ही उचित समझा
MP NEWS: जर्जर दीवर के सहारे चल रही थी दुकानें
जिन दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई है. वे सभी जर्जर दीवारों के सहारे अपने व्यवसाय चला रहे थे। यह दीवार हादसे का कारण बनी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आगे से इस स्थान पर किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं लगाई जाएंगी।
