बड़वानी में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा

MP NEWS: हमारा देश में त्यौहार परंपरा और रहस्यों से भरे है ऐसा ही एक अनोखी परंपरा मध्यप्रेश के बड़वानी में मनाई जाती है यहां रावण का दहन विजयदशमी पर नहीं बल्कि दीपावली की पड़वा पर किया जाता है.
MP NEWS: दहशरे पर नहीं पड़वा पर दशानन का दहन
विजयादशमी यानि दशहरे के मौके पर देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। निमाड़ अंचल में भी विजयादशमी और दीपावली को लेकर अनोखी परंपरागत का आयोजन होता हैं। बड़वानी जिला मुख्यालय के नवलपुरा मोहल्ले में दीपावली की पड़वा पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
कई वर्षों से चली आ रही परंपरा
यह परंपरा कब आरंभ हुई और इसके पीछे क्या कारण इसे लेकर कोई स्पष्ट प्रामाणिक जानकारी नहीं मिलती है।जिला मुख्यालय के नवलपुरा में दीपावली की पड़वा रावण दहन के साथ मनाई जाती है। इस संबंध में चर्चा करने पर क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि बरसों से यहां के लोग इस अनूठी परंपरा का निर्वाह करते आए हैं।प्रति वर्ष यहां आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया जाता है। क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि इस मोहल्ले में यह अपने ढंग की अनूठी परंपरा है।यहां पर रावण दहन की यह परंपरा कई साल से भी ज्यादा पुरानी है। हालांकि इस परंपरा को लेकर कोई स्पष्ट मान्यता या किंवदंती नहीं है।
