Reporter- अजय गोहिल
mp news: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गोहरगंज क्षेत्र के ग्राम साजोड़ी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय भाव सिंह बंजारा के रूप में हुई है। घटना स्थल पर मृतक का शरीर खेत में जला हुआ अवस्था में मिला। खास बात यह है कि मृतक के हाथ की उंगलियों में एक टॉर्च फंसी हुई पाई गई, जिससे घटना के रहस्य और गहरे हो गए हैं।
परिजनों ने इस मामले को हत्या बताते हुए संदेह व्यक्त किया है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या का मामला है या हादसा।
यह घटना इलाके में सनसनी फैला रही है, और पुलिस जांच के बाद ही मामले की सटीक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार है।
