Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS: बड़वानी नहर में कचरा फंसा, किसानों की फसलें डूबी, सफाई को नहीं मिलता फंड
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS: बड़वानी नहर में कचरा फंसा, किसानों की फसलें डूबी, सफाई को नहीं मिलता फंड

divya mistry May 29, 2025

MP NEWS: बड़वानी जिले में इंदिरा सागर परियोजना की माइनर नहर में कचरा फंसने के कारण पानी निकासी बाधित हो गई, जिससे किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे कपास और ककड़ी जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए मजबूरी में नहर को तोड़कर पानी को नाले की ओर मोड़ना पड़ा।

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: 10 वर्षों से इस नहर की कोई सफाई नहीं की गई

यह उपनहर सजवानी रोड पेरामाउंट से शुरू होकर बाईपास क्रॉस करते हुए आशाग्राम की पहाड़ी तक जाती है और इसकी लंबाई करीब 4.12 किलोमीटर है। हैरानी की बात यह है कि बीते 10 वर्षों से इस नहर की कोई सफाई नहीं की गई है। हर साल बिना सफाई के पानी छोड़े जाने से नहरें जाम हो जाती हैं, जिससे ओवरफ्लो की स्थिति बनती है।

MP NEWS: कोई राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल समिति को नहर की सफाई के लिए प्रति हेक्टेयर केवल 100 रुपए दिए जाते हैं, जोकि नाकाफी है। 2015 से इस नहर की सफाई के लिए शासन से किसी तरह की कोई राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है।

कचरा जमा होने से खेतों में पानी भर गया

19 मई को नहरों में पानी छोड़ा गया था, जो 25 मई को सजवानी और बाईपास क्षेत्र में पहुंचा। किसान संजय काग ने बताया कि बुधवार शाम को जब पानी आया, तब पाइप में कचरा जमा होने से खेतों में पानी भर गया।

किसानों की लाचारी को उजागर कर दिया

घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और बाईपास सड़क के नीचे पाइप की सफाई शुरू करवाई गई। लेकिन इस घटना ने नहर रखरखाव को लेकर सरकारी उदासीनता और किसानों की लाचारी को उजागर कर दिया है।

READ MORE: अमरोहा से सनसनीखेज मामला सामने आया…इलाके में हड़कंप मच गया

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर बोले चिराग पासवान: ‘प्रधानमंत्री हमारी प्राथमिकता में रखते हैं बिहार’
Next: मंत्रालय में चोरी का सनसनीखेज मामला: मंत्री गोविंद राजपूत के चेंबर से चांदी की गणेश मूर्ति गायब

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.