Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS: बैतूल ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS: बैतूल ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

divya mistry May 28, 2025

MP NEWS: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम जामठी में स्थित अवैध ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सक्षम प्राधिकारी बैतूल द्वारा पारित आदेश (प्रकरण क्रमांक 0084 बी-121 वर्ष 2025-26, दिनांक 23 मई 2025) के तहत की गई।

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यों को हटाया

तहसीलदार बैतूल ग्रामीण के नेतृत्व में राजस्व टीम ने 27 मई को खसरा नंबर 354/10, 354/79, 363/9 और 363/3, कुल 2.016 हेक्टेयर भूमि पर बने गेट, बाउंड्रीवॉल, कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यों को हटाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।

MP NEWS: ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 का उल्लंघन

प्रशासन ने ग्रीन वैली कॉलोनी को अवैध घोषित करते हुए स्पष्ट किया कि इसका विकास बिना किसी वैध अनुमति के किया गया था। कॉलोनी का निर्माण संजय कुमार, पवन साहू और सौरभ शुक्ला द्वारा किया गया, जो मप्र ग्राम पंचायत (कॉलोनियों का विकास) नियम 2014 और ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 का उल्लंघन है।

MP NEWS: स्वीकृति न देने के निर्देश दिए गए

आदेशानुसार, संबंधित खसरों में अवैध कॉलोनी का उल्लेख दर्ज किया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग को इस भूमि से संबंधित किसी भी प्रस्ताव को स्वीकृति न देने के निर्देश दिए गए हैं। पहले से स्वीकृत व्यपवर्तन भी रद्द कर दिए गए हैं।

अवैध गतिविधियों को तत्काल रोके

इसके अलावा, भूखंडों की बिक्री व रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश पंजीयन विभाग को दिए गए हैं। ग्राम पंचायत जामठी को भी आदेशित किया गया है कि नए निर्माण की अनुमति न दे और अवैध गतिविधियों को तत्काल रोके।

यह कार्रवाई प्रशासन की अवैध कॉलोनी पर नियंत्रण की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है….

read more: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला: बड़वानी में दो को सजा

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BCCI Punishment Rishabh Pant: शतक के बाद LSG कप्तान से बड़ी चूक, BCCI ने सुनाई सजा!
Next: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ में लिया हिस्सा, किया फ्लैग-ऑफ

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.