आरएसएस प्रमुख डॉ. भागवत ने लक्ष्मीबाई को किया नमन

MP NEWS: ग्वालियर के केदारपुर धाम में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार दिवसीय अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग का तीसरे दिन आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सहित संघ के अन्य पदाधिकारी रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां मोहन भागवत ने पुष्पांजलि अर्पित कर लक्ष्मीबाई को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
MP NEWS: संघ प्रमुख ने लक्ष्मीबाई को दी पुष्पांजलि
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सहित संघ के अन्य पदाधिकारी रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां मोहन भागवत ने पुष्पांजलि अर्पित कर लक्ष्मीबाई को विनम्र श्रद्धांजलि दी।RSS के विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने बताया कि, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जिस शहर में होते हैं, वे उस शहर में मौजूद आजादी के नायक और शहीदों की प्रतिमा पर जाते हैं। इसी कड़ी में वह रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर भी पहुंचे।
MP NEWS: ग्वालियर में चल रहा चार दिवसीय प्रचारक वर्ग
ग्वालियर की जमीन पर 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विविध संगठन प्रचारक प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो चुका है। इसमें आरएसएस के 31 संगठनों के 554 प्रचारक भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी सहसरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए हैं।
MP NEWS: सबसे बड़ा मुद्दा हिंदू समाज में सामाजिक समरसता लाना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक वर्ग में कई मुद्दों पर मंथन हो रहा है, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा हिंदू समाज में सामाजिक समरसता है। आरएसएस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को प्रचारक वर्ग में सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत और सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की मौजूदगी में कार्यकारी मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के सभी 11 क्षेत्र तथा 46 प्रांत प्रचारकों को संघ के एजेंडे जिसमें पंच परिवर्तनों के द्वारा हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता लाने के प्रयास के लिए इस संदेश को निचले स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही सभी पदाधिकारियों से संघ का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया था।
