छुट्टी पर गए 2 अधिकारियों की कर दी ‘छुट्टी’

MP NEWS: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत पर मोहन यादव ने सख्त एक्शन लेते हुए छुट्टी पर गए दो अधिकारियों की छुट्टी कर दी.सीएम मोहन यादव ने समीक्षा बैठक के दौरान ये आदेश दिए.
MP NEWS: हाथियों की मौत पर सख्त सीएम
उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 जंगली हाथियों की मौत के मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. सीएम ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के संचालक आईएफएस गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक फते सिंह निनामा पर कार्रवाई की गई है. सीएम ने आदेश के बाद भी अधिकारियों के छुट्टी से न लौटने पर नाराजगी जताई और निलंबित करने के आदेश दिए.
MP NEWS: आदेश के बाद भी ली थी छुट्टी
सीएम के निर्देश पर वन विभाग ने फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए. बताया जाता है कि 10 हाथियों की मौत की घटना के बाद भी फील्ड डायरेक्टर छुट्टी से वापस नहीं लौटे. इस दौरान उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था.उधर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक वन संरक्षक फते सिंह निनामा को भी निलंबित कर दिया गया. उन्हें 10 जंगली हाथियों की मौत के मामले की जांच में बेहतर तरीके से नेतृत्व न करने और अधिकांश कार्रवाई को अपने अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारियों पर छोड़ देने के आरोप लगाए गए.
MP NEWS: समीक्षा में नहीं मिला किसी तरह की जहरीली दवा
बैठक में वन विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे. वन विभाग के एसीएस अशोक वर्णवाल ने मुख्यमंत्री को ग्राउंड रिपोर्ट से अवगत कराया. बताया गया कि प्राथमिक जांच में जिस फसल को हाथियों ने खाया, उसमें किसी तरह का कीटनाशक नहीं पाया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में अभी 2 से 3 दिन का और समय लगेगा.
