Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2026 से नए अवकाश नियम होंगे लागू, छुट्टी अब अधिकार नहीं
  • मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2026 से नए अवकाश नियम होंगे लागू, छुट्टी अब अधिकार नहीं

Narendra Singh November 28, 2025

mp new holiday schedule: प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवकों को मिलने वाली छुट्टियों की पूरी प्रक्रिया को बदल दिया है। अब अवकाश मप्र सिविल सेवा नियम 2025 के तहत ही मिलेगी। राज्य शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जो अगले साल 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

राज्य में नई व्यवस्था के तहत शासकीय सेवकों के लिए अवकाश अब ‘अधिकार’ नहीं है। हालांकि अधिनियम में स्पष्ट किया गया है कि इससे किसी भी शासकीय सेवक को मिलने वाले अवकाश के अधिकार को कम नहीं किया गया है। अवकाश तभी मिलेगी, जब लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया हो।

अवकाश मांगना कर्मचारी का ‘अधिकार’ नहीं

नए अवकाश अधिनियम से राज्य के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और अधिकारी प्रभावित होंगे। नया अधिनियम लागू होने के साथ स्वतः ही निरस्त हो जाएगा। अधिनियम के अनुसार अवकाश मांगना कर्मचारी का ‘अधिकार’ नहीं है, लेकिन अवकाश देना या न देना स्वीकृत करने वाले अधिकारी का ‘अधिकार’ होगा।

संतान पालन अवकाश में भी बदलाव

महिला कर्मचारियों की संतान पालन अवकाश व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन किया गया है। अब तक महिला कर्मचारियों को 2 वर्ष (730 दिन) की संतान पालन अवकाश पूर्ण वेतन के साथ दिया जाता था, लेकिन नए नियमों में पहले 365 दिन 100 प्रतिशत वेतन और उसके बाद अगले 365 दिन केवल 80 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान किया गया है। महिला कर्मचारी यह अवकाश एक बार में लें या अलग-अलग हिस्सों में, 365 दिनों के बाद 80 प्रतिशत वेतन ही मिलेगा।

Read More-Raisen rape accused Salman arrested : रायसेन आरोपी सलमान का एनकाउंटर !

कर्मचारियों को साल में 30 दिन अर्जित अवकाश

नए नियमों में कर्मचारियों को हर वर्ष 30 दिन का अर्जित अवकाश देने का प्रावधान किया गया है। यह दो किस्तों में (6 महीने पर 15-15 दिन) मिलेगा। किसी भी कर्मचारी को एक साथ 5 साल से अधिक का लगातार अवकाश मंजूर नहीं होगा। नए नियम के अनुसार मेडिकल सर्टिफिकेट अब अवकाश की गारंटी नहीं रहेगा

Read More-MP CM Action on VIT Institute: VIT इंस्टीट्यूट कैंपस पर सीएम का एक्शन..

अवकाश से वापसी पर समान पद मिलना जरूरी नहीं

शासकीय सेवक को अवकाश से लौटने पर उसी पद पर नियुक्ति मिलना जरूरी नहीं है, जिस पर वह अवकाश से पूर्व पदस्थ था। अवकाश पूर्ण होने से पहले दायित्व पर वापस आना मान्य नहीं होगा।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Womens Blind Team Meet PM Modi: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय विमेंस ब्लाइंड टीम से PM मोदी ने की मुलाकात..
Next: UP News :डमी का अंतिम संस्कार करने पहुंचे दो युवक,50 लाख के बीमा घोटाले का पर्दाफाश!

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.