Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP madrasa scholarship scam: MP में मदरसों में वजीफा घोटाला,फर्जी छात्रवृत्ति में 57 लाख का खेल, सिर्फ बोर्ड लगा मिला स्कूल
  • मध्य प्रदेश

MP madrasa scholarship scam: MP में मदरसों में वजीफा घोटाला,फर्जी छात्रवृत्ति में 57 लाख का खेल, सिर्फ बोर्ड लगा मिला स्कूल

Aditya Mishra July 3, 2025

अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में बड़ा घोटाला

MP madrasa scholarship scam: मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इस घोटाले में करोड़ों की छात्रवृत्ति फर्जी संस्थानों और कथित छात्रों के नाम पर हड़प ली गई।

केंद्र की जांच में हुआ खुलासा

केंद्र सरकार की जांच में पता चला कि कई मदरसे और शैक्षणिक संस्थान बिना किसी वैध मान्यता के छात्रवृत्ति ले रहे थे। राजधानी भोपाल में ऐसे 40 से ज्यादा संस्थानों की पहचान हुई है जो कागजों पर तो स्कूल दिखते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

 असली थे छात्र या सिर्फ कागजों पर मौजूद?

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जिन छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति ली गई, क्या वे वास्तव में अस्तित्व में भी थे या सिर्फ फर्जी नामों से पैसा निकाला गया। करीब 57 लाख रुपए से ज्यादा की रकम पर सवाल उठ चुके हैं। कई स्कूलों का न तो सही पता मिला और न ही छात्रों का कोई रिकॉर्ड।

read more:  शहडोल में दिल दहला देने वाली घटना: हार्ट पेशेंट ने डिप्रेशन में की आत्महत्या, झाड़ियों में गोली मारकर दी जान

केवल बोर्ड लगे स्कूल, जमीन पर कुछ नहीं

भोपाल के जहांगीराबाद और अन्य इलाकों में कुछ स्कूलों की सिर्फ नेमप्लेट या होर्डिंग लगे मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन जगहों पर कभी कोई स्कूल चला ही नहीं। एक उदाहरण सिटी मॉन्टेसरी स्कूल का है, जिसका सिर्फ बोर्ड मिला, बाकी कोई मौजूदगी नहीं थी।

अधिकारी और संचालक जांच के घेरे में

MP madrasa scholarship scam: इस घोटाले में केवल स्कूल संचालक ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कई अधिकारी भी राडार पर हैं। क्राइम ब्रांच ने संबंधित दस्तावेज तलब कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर जांच की मांग भी उठ रही है।

read more: भोपाल में युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग का बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Hemant Khandelwal BJP President Social Media Followers: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हेमंत खंडेलवाल की सोशल मीडिया पर धाक, फॉलोअर्स की संख्या में दोगुना उछाल
Next: Raja Raghuvanshi murder case Sonam death penalty: राजा रघुवंशी हत्याकांड,सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे भाई विपिन,बोले सोनम को दिलवाकर रहूंगा फांसी की सजा

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.