उड़ान प्रतियोगिता का विजेता भी हुआ चोरी
Bhopal kabutar chori: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है। आपको बतादें की चोरों ने सोने,चांदी या नकदी की बजाय 35 कबूतरों की चोरी कर ली। यह घटना गौतम नगर थाना क्षेत्र के एक दो मंजिला मकान से हुई जहां चोरों ने कबूतरों से भरा पिंजरा चुरा लिया। चोरी हुए कबूतरों में एक ऐसा कबूतर भी शामिल है जिसने उड़ान स्पर्धा में 11 घंटे 50 मिनट की लगातार उड़ान भरकर प्रथम स्थान हासिल किया था।
भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र का मामला
Bhopal kabutar chori: आपको बतादें की घटना के बारे में जानकारी देते हुए कबूतर मालिक जुनैद मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि रात के करीब 2:30 बजे उन्होंने कबूतरों को दाना-पानी दिया और उनका वीडियो बनाया। सुबह जब वे उठे और छत पर गए तो पिंजरा और सभी कबूतर गायब थे। जुनैद ने भोपाल के पक्षियों के बाजार में भी कबूतरों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
कबूतरों की तलाश में जुटी पुलिस

Bhopal kabutar chori: 22 साल के जुनैद बीकॉम फ़स्ट ईयर का छात्र है और उसे बचपन से कबूतरों से विशेष रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी छत पर कबूतरों के लिए अलग-अलग जगह बनाई थी ताकि वे सुरक्षित रह सकें। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है। चोरी गए कबूतरों में 33 सफेद और 2 काले रंग के कबूतर शामिल हैं।
