Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Intelligence: MP की सुरक्षा पर खतरा ? IG इंटेलिजेंस का मोबाइल अब तक लापता
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

MP Intelligence: MP की सुरक्षा पर खतरा ? IG इंटेलिजेंस का मोबाइल अब तक लापता

divya mistry September 25, 2025

MP Intelligence: भोपाल। मध्य प्रदेश में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इंटेलिजेंस के आईजी डॉ. आशीष का मोबाइल चोरी हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक उसे बरामद नहीं कर पाई है। यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि मोबाइल में स्टेट सिक्योरिटी, नक्सल ऑपरेशन और अन्य संवेदनशील जानकारियां मौजूद हो सकती हैं, जो राज्य की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।

MP Intelligence
MP Intelligence

MP Intelligence: मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए

यह वारदात मंगलवार रात राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली क्षेत्र में हुई। आईजी डॉ. आशीष अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे, तभी कोलार रेस्ट हाउस के पास बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने अचानक पीछे से हमला कर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

MP Intelligence:अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें तीन संदिग्ध बाइक सवार दिखे। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन किसी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जिससे सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने क्षेत्र के पुराने अपराधियों से भी पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

MP Intelligence: सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता

यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। एक ओर जहां यह इलाका वीआईपी जोन के तौर पर जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लूट की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। डॉ. आशीष राज्य इंटेलिजेंस के प्रमुख हैं और नक्सल से लेकर आतंकवाद तक के कई संवेदनशील मामलों में कार्यरत रहे हैं। ऐसे में उनका मोबाइल किसी भी तरह से असामाजिक तत्वों के हाथ लगना राज्य की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।

MP Intelligence:मजबूती को भी कटघरे में ला खड़ा किया है

मोबाइल की बरामदगी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है। अब तक कोई ठोस सुराग न मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना ने न सिर्फ व्यक्तिगत सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि राज्य के इंटेलिजेंस सिस्टम की मजबूती को भी कटघरे में ला खड़ा किया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बांधवगढ़: हाथियों की पिकनिक, मनपंसद खाने के साथ मेकअप और मसाज
Next: senior citizens rights: बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.