मोहन सरकार ने की बड़ी सर्जरी
MP IAS TRANSFER: एमपी सरकार ने एक बार फिर प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। आपको बतादें की एमपी के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की सरकार ने सोमवार आज देर रात 42 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत मंत्रालय से लेकर ग्राउंड लेवल तक IAS अधिकारियों की सर्जरी की गई है।

MP IAS TRANSFER: आपको बतादें की नए आदेशों के अनुसार नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। विवेक श्रेत्रीय को टीकमगढ़ कलेक्टर… सतीश कुमार को सतना कलेक्टर, किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर, अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन कलेक्टर और भव्या मित्तल को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा, हर्ष सिंह को बुरहानपुर कलेक्टर और ऋतुराज को देवास कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
अविनाश लवानिया को मुख्यमंत्री सचिवालय से किया गया बाहर

MP IAS TRANSFER: आपको बतादें की भारत यादव और अविनाश लवानिया को मुख्यमंत्री सचिवालय से बाहर किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यों में नयापन देखने को मिल सकता है।