Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • MP Holi 2025: CM डॉ मोहन यादव ने भोपाल में मनाई होली, प्रदेश वासियों को दिया खास संदेश
  • देश-विदेश

MP Holi 2025: CM डॉ मोहन यादव ने भोपाल में मनाई होली, प्रदेश वासियों को दिया खास संदेश

divya mistry March 14, 2025

MP Holi 2025:  रंगों के पर्व होली पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम हाउस में कार्यकर्ताओं के संग होली मनाई। मुख्यमंत्री ने गाना गया और कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया।

कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ मनाई होली

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ सीएम आवास में होली मनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, मुख्यमंत्री ने गाना गया और कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया। सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘आज भोपाल में होली रे रसिया’ गाया। राधा-कृष्ण पर फूल बरसाए।

MP Holi 2025:  भोपाल में आयोजित होली समारोह

मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में आयोजित होली समारोह में शामिल हुए। उन्होंने लोगों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली के उत्साह को और बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने का आह्वान किया। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर संदेश भी दिया कि होली खुशियों का त्यौहार है, होली बंधुत्व का प्रतीक है… होली समरसता का पर्व है, होली आनंद का उत्सव है… हम सभी का सौभाग्य है कि सनातन संस्कृति में ऋतुओं के आधार पर उत्सव मनाए जाते हैं। होली तो आनंद, उत्सव और खुशियों का पर्व है।

MP Holi 2025:  एक दिन पहले हुई होलिका दहन

एक दिन पहले सीएम ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर पूजन-अर्चना कर गोकाष्ठ से निर्मित होलिका का दहन किया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्री हरि से प्रार्थना की कि सभी के जीवन से नकारात्मकता, भेदभाव और दुःख का नाश हो, बुराई और असत्य पर भक्ति की विजय का यह पर्व आप सभी के जीवन में अनंत खुशियां लेकर आए, सामाजिक समरसता और स्नेह के बंधन मजबूत हों, यही कामना है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सांसद-विधायक भी मौजूद रहे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: HAIRS PROTECTION : होली खेलने के बाद बालों से रंग-गुलाल कैसे निकालें? ये रहे आसान टिप्स
Next: Holi and Ramadan: 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक साथ

Related Stories

Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.