Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP HC : नाबालिग से रेप केस में TI को मिली अनोखी सजा
  • मध्य प्रदेश

MP HC : नाबालिग से रेप केस में TI को मिली अनोखी सजा

Narendra Singh June 27, 2025

sentenced police station incharge to plant 1000 fruit trees: हाईकोर्ट ने दिए 1000 फलदार पौधे लगाने के आदेश

sentenced police station incharge to plant 1000 fruit trees: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सतना जिले के कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र द्विवेदी को 1000 फलदार पौधे लगाने की अनोखी सजा सुनाई है। थाना प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग से दुराचार के एक गंभीर केस में पीड़िता को समय पर नोटिस तामील नहीं कराया।

पौधे लगाने का समय और जगह तय

कोर्ट ने आदेश दिया कि ये पौधे आम, जामुन, महुआ और अमरूद के होंगे। इन्हें सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में 1 जुलाई से 31 अगस्त 2025 के बीच लगाना होगा। अदालत ने साफ कहा कि लगाए गए पौधों की फोटो और उनकी GPS लोकेशन कोर्ट में पेश करनी होगी। इस रिपोर्ट के साथ सतना एसपी का शपथ-पत्र भी जमा करना अनिवार्य रहेगा।

दुराचार केस से जुड़ा है मामला

यह मामला अक्टूबर 2021 का है। सतना जिला अदालत ने आरोपी रामअवतार चौधरी को नाबालिग से दुराचार के केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने 30 सितंबर 2024 को पीड़िता को नोटिस भेजने का आदेश दिया, मगर कोतवाली थाना प्रभारी ने इसे समय पर तामील नहीं कराया।

माफी मांगी, निजी खर्च पर पौधारोपण का वादा

कोर्ट की सख्ती के बाद थाना प्रभारी ने अपनी गलती मानी। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वे पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लगाए गए 5000 रुपये का जुर्माना भरेंगे और निजी खर्च पर 1000 पौधे लगाएँगे। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि पौधे लगाने के बाद एक साल तक उनकी देखभाल खुद थाना प्रभारी को ही करनी होगी।

16 सितंबर 2025 को अगली सुनवाई

इस केस की अगली सुनवाई 16 सितंबर 2025 को होगी। हाईकोर्ट के इस फैसले को पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से एक सकारात्मक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अदालत ने पहले भी पर्यावरणीय सजा के उदाहरण दिए हैं। दिसंबर 2024 में भी कोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने वाले एक व्यक्ति को एक माह में 50 पेड़ लगाने का निर्देश दिया था।

Read More :- Indore, शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ।
Next: Rath Yatra: सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है यह महापर्व

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.