Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं: मध्य प्रदेश में माँ ने बहादुरी से चीते के हमले से 9 वर्षीय बेटे की जान बचाई
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं: मध्य प्रदेश में माँ ने बहादुरी से चीते के हमले से 9 वर्षीय बेटे की जान बचाई

Narendra Singh March 20, 2025
घायल बच्चा
घायल बच्चा

जंगली जानवर के जबड़े से बेटे को बचा लाई मां

Mother saves son from leopard attack: कहां जाता है इन दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं है,ऐसा ही कुछ चंबल अंचल के श्योपुर विजयपुर स्थित ऊमरीकला गांव में देखने को मिला जहां एक मां अपने 9 साल के बेटे को मौत के मुंह से निकाल कर ले आई

बेटे के लिए चीता से भिड़ गई मां

चीता
चीता

बच्चा घर के आंगन में खेल रहे 9 साल के बच्चे पर अचानक “चीता’ ने हमला कर दिया। उसने मासूम का चेहरा और गर्दन अपने दांत में दबा लिया। मासूम की चीख सुनकर पास ही मवेशियों को चारा डाल रही उसकी मां सुरक्षा धाकड़ दौड़ते हुए पहुंची और ” चीता’ के चंगुल में फंसे अपने बेटे को खींचने लगी। दूसरी तरफ से “चीता’ जोर लगा रहा था। करीब 7 मिनट तक संघर्ष चली और उसके बाद मां अपने बेटे के प्राण “चीता’ के मुंह से खींच लाई, लेकिन इस दौरान जानवर के दांत व नाखून और पंजे से मासूम के चेहरे और सिर पर 14 गंभीर घाव हो गए।

मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं: ढाई घंटे चला ऑपरेशन

इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी बचाने की जंग शुरू की। ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ढाई घंटे चले ऑपरेशन के बाद मासूम को 120 टांके लगाए गए, तब जाकर उसकी जान बच सकी। वन विभाग के डीएफओ

मासूम के चेहरे पर 14 घाव, 120 टांके लगे (Mother saves son from leopard attack)

विजयपुर के ऊमरीकला गांव में रविवार की शाम 9 साल के जिस बच्चे को जंगली जानवर ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। बच्चे को गंभीर हालत में जेएएच समूह के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बच्चे का सोमवार को ऑपरेशन किया। चेहरे और गर्दन में 14 घाव थे। ढाई घंटे चले ऑपरेशन में उसे 120 टांके आए थे। अब डॉक्टरों ने उसे 48 घंटे की कड़ी निगरानी में रखा है। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के असि. प्रो. डॉ. जितेंद्र ग्रोवर ने बताया कि मासूम अविनाश धाकड़ तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया था। ऑपरेशन के दौरान बच्चे के चेहरे के घाव को इस तरह जोड़ा जाए कि उसका चेहरा खराब न हो। इसलिए टांके लगाते समय विशेष सावधानी बरती गई ताकि घाव सही तरीके से भर सकें। बच्चे को कुल 120 टांके लगाए गए हैं। तेंदुए की लार से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है, इसलिए उसे अभी चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

Mother saves son from leopard attack : गांव में ही घूम रहा है “चीता’

घायल बच्चे की मां सुरक्षा धाकड़ का कहना है कि इस घटना के बाद भी गांव में दहशत कम नहीं हुई है। एक दिन पहले भी “चीता’ देखने की बात लोगों ने की है। जबकि वन विभाग अभी उलझन में है कि हमला करने वाला तेंदुआ था या चीता। वन विभाग का अमला राउंड लगाकर चला गया है। यही कारण हैं कि ऊमरीकला गांव के लोग बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। साथ ही अपने मवेशियों की डंडा लेकर निगरानी कर रहे हैं।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

Read More:- World Happiness Report 2025: भारत से ज्यादा खुश पाकिस्तान और नेपाल के लोग

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Vidhan Sabha Budget 2025
Next: शंभू और खनौरी बॉर्डरः पुलिस ने किसानों को हटाया, विरोध में 3 जगहों पर पुलिस के साथ झड़प

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.