Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • MP government: दिवाली से पहले अतिथि शिक्षकों को राहत, बिना ई-अटेंडेंस मिलेगा जुलाई-अगस्त का वेतन
  • मध्य प्रदेश

MP government: दिवाली से पहले अतिथि शिक्षकों को राहत, बिना ई-अटेंडेंस मिलेगा जुलाई-अगस्त का वेतन

divya mistry October 18, 2025

MP government: मध्यप्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के 70 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन शिक्षकों की जुलाई और अगस्त 2025 की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पाई है, उन्हें इन दोनों महीनों का वेतन विद्यालय उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर दिया जाएगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है।

Atithi-Shikshak-
Atithi-Shikshak-

यह निर्णय लिया गया

आदेश में कहा गया है कि कई स्थानों पर अतिथि शिक्षकों को ई-अटेंडेंस की प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वे समय पर अटेंडेंस दर्ज नहीं कर सके। साथ ही यह प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर लचीलापन दिखाते हुए यह निर्णय लिया गया है।

पस्थिति दर्ज कर मानदेय देयक जनरेट किए

लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, संबंधित शाला प्रभारी शिक्षक की मैनुअल उपस्थिति को प्रमाणित कर पोर्टल 3.0 पर अपलोड करेंगे। इसके आधार पर कार्यदिवसों की उपस्थिति दर्ज कर मानदेय देयक जनरेट किए जाएंगे।

ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी

हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय केवल विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और इसे भविष्य के लिए मिसाल नहीं माना जाएगा। आगामी समय में सभी अतिथि शिक्षकों को ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी।

MP government: ई-अटेंडेंस के आधार पर ही निकाला जाएगा

इससे पहले गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने यह भी निर्देश दिए थे कि अक्टूबर 2025 से सभी शासकीय विद्यालयों में कार्यरत लोक सेवकों जिनमें नियमित और अतिथि शिक्षक दोनों शामिल हैं.. का वेतन केवल ई-अटेंडेंस के आधार पर ही निकाला जाएगा।

यदि किसी शिक्षक ने अब तक ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता का पालन नहीं किया है, तो ऐसे लोक सेवकों का अक्टूबर माह का वेतन नहीं आहरित किया जाएगा।

विकासखंडवार ई-अटेंडेंस की निगरानी कर सकें

पोर्टल 3.0 पर जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को यह सुविधा दी गई है कि वे प्रतिदिन जिलेवार, विद्यालयवार और विकासखंडवार ई-अटेंडेंस की निगरानी कर सकें।

MP government: संबंधित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाएं

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में प्रतिदिन ई-अटेंडेंस की समीक्षा करें और जिन विद्यालयों में अटेंडेंस दर्ज नहीं हो रही है, उनका निरीक्षण कर संबंधित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाएं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Zaira Wasim Nikah: सीक्रेट सुपरस्टार की स्टार एक्ट्रेस ने किया निकाह! तस्वीरें हो रही वायरल…
Next: ujjain dhanteras: धनतेरस पर महाकाल मंदिर में दिव्य उत्सव: शनि प्रदोष संग हुई महापूजा, कुबेर पूजन और चांदी के सिक्कों की भेंट

Related Stories

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • एंटरटेनमेंट
  • मध्य प्रदेश

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा

divya mistry March 3, 2026
इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान
  • मध्य प्रदेश

इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान

divya mistry March 3, 2026
नया वीडियो कई खुलासे
  • मध्य प्रदेश

ब्लैकमेलर राजेश तिवारी का नया वीडियो, मंत्री सारंग पर कर दी बड़ी बात

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!
  • दुष्कर्म किया, ब्लैकमेलिंग..बस्ती में सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग को मारी गोली
  • Esha Gupta Safe Return UAE: UAE से सुरक्षिक वापस लौटी ईशा गुप्ता, सरकार का किया शुक्रियादा…
  • हरियाणा के बजट 2026-27 को आम आदमी पार्टी ने बताया “सपनों को तोड़ने वाला”
  • फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.