Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • MP Foundation Day: MP 68 का हुआ मेरा मध्यप्रदेश
  • देश-विदेश

MP Foundation Day: MP 68 का हुआ मेरा मध्यप्रदेश

Narendra Singh November 1, 2024

जानें कैसे बना ‘भारत का दिल’ मध्य प्रदेश

MP Foundation Day: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का उत्सव 1 नवंबर को पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। भोपाल के लालपरेड ग्राउंड से इसकी शुरुआत हो चुकी है। स्थापना दिवस का यह मौका मध्य प्रदेश के इतिहास को याद करने और उसके गौरव को बढ़ाने का है।

MP Foundation Day: जाने कैसे बना मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का उत्सव 1 नवंबर को पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। भोपाल के लालपरेड ग्राउंड से इसकी शुरुआत हो चुकी है। 1956 में बने इस राज्य के गठन की पृष्ठभूमि और राजधानी भोपाल को बनाने की कहानी बेहद रोचक है। आइए, जानें कैसे बना यह राज्य और क्यों चुना गया भोपाल को राजधानी बनाने के लिए।

MP Foundation Day: 1956 में मध्यप्रदेश का हुआ गठन 

1956 में भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के दौरान मध्य प्रदेश को एक नए राज्य के रूप में स्थापित किया गया। इस पुनर्गठन के दौरान भोपाल, मध्य भारत, विंध्य प्रदेश, सेंट्रल प्रोविंस (सीपी) और बरार को मिलाकर एक बड़ा राज्य तैयार किया गया, जिसे मध्य प्रदेश का नाम दिया गया। देश के मध्य में स्थित होने के कारण इसे ‘भारत का दिल’ भी कहा जाता है। 1950 से पहले, इन क्षेत्रों में अलग-अलग विधानसभाएं और प्रशासनिक व्यवस्थाएं थीं। जब भारतीय संविधान लागू हुआ और चुनावों के बाद विधान मंडलों की स्थापना हुई, तब क्षेत्रीय पहचान को संगठित करते हुए भाषा के आधार पर प्रदेशों का गठन किया गया। विंध्य प्रदेश और मध्य भारत के हिस्सों को मिलाकर एक एकीकृत राज्य का सपना साकार किया गया।

MP Foundation Day: भोपाल को बनाया राजधानी

मध्य प्रदेश की राजधानी को लेकर इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल के बीच लंबे समय तक चर्चा हुई। राज्य पुनर्गठन आयोग ने सभी विकल्पों पर विचार करते हुए यह पाया कि भोपाल में प्रशासनिक कार्यालयों के लिए पहले से ही पर्याप्त भवन और सुविधाएं उपलब्ध थीं। इसके अलावा भोपाल का भौगोलिक स्थान भी राज्य संचालन के लिए उपयुक्त था। साथ ही, भोपाल के नवाब भारत में विलय को तैयार रहीं थे। ऐसे में उनको नियंत्रित करने के लिए भी इसे राजधानी बनाने का निर्णय लिया गया। अंततः 1956 में भोपाल को आधिकारिक रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी घोषित कर दिया गया।

MP Foundation Day: पं. रविशंकर शुक्ल बने पहले मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल और राज्यपाल डॉक्टर बी पट्टाभिसीतारमैया बने। 1 नवंबर 2000 से अलग होकर छत्तीसगढ़ नया राज्य बना। प्रदेश की सीमा से उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जुड़ें है। इस वर्ष मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कई सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो राज्य के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का परिचय देंगे। स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में रैलियों, झांकियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मध्य प्रदेश के योगदान और विकास को प्रस्तुत किया जाएगा।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS: बड़वानी के गजलक्ष्मी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब
Next: MP NEWS: निवाड़ी में लोक नृत्य मोनिया की धूम

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
  • दौसा होली पर 2 गुटों में संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल
  • मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली
  • Bihar Sun Temple: सूर्य भगवान का ऐसा मंदिर जहां कुष्ठ रोग से मिलती है मुक्ति!
  • उत्तराखंड में होली की धूम, रामदेव बाबा ने फूलों से खेली होली
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.