Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर… सेना ने संभाली कमान, 2900 को बचाया
  • मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर… सेना ने संभाली कमान, 2900 को बचाया

Sanjay Bairagi July 31, 2025

MP Flood Update: मध्य प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारीश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को होमगार्ड मुख्यालय स्थित आपदा प्रबंधन कक्ष (स्टेट कमांड सेंटर) पहुंचकर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों की परिस्थितियों की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

2900 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू

प्रदेश में बीते तीन दिनों से भारी वर्षा हो रही है। जिसके चलते प्रदेश के कुछ जिलों में गांव और  शहरों में पानी भर जाने से बाढ़ के हालात बन गए है। अब तक 2900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रदेश में जहां-जहां अति वर्षा की सूचना और लोगों के बाढ़ के पानी फंस जाने की जानकारी मिली है, वहां पूरी क्षमता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

https://nationmirror.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-30-at-7.01.18-PM.mp4

 

रेस्क्यू के लिए बुलानी पड़ी सेना

पिछले तीन दिनों से भारी बारीश के चलते गुना, शिवपुरी सहित कई जिलों में स्थिति नियंत्रण के बाहर चली गई. मप्र के सीएम मोहन यादव को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से मदद के लिये हेलिकॉप्टर और सेना का सहारा लेना पड़ा ।

सेना ने बच्चों को बचाया

शिवपुरी के कोलारस के पंचावली गांव में बाढ़ में फंसे स्कूल के 27 बच्चों को सेना ने विशेष ऑपरेशन द्वारा निकाला गया। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया ।

कहां कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों में गुना में 12.9 इंच, रायसेन में 6.3 इंच, श्योपुर में 6 इंच, शिवपुरी में, 4 इंच बारिश हुई । इन इलाकों में हालात गंभीर है राहत बचाव के कार्य के लिए रेस्क्यू टीमें गठित की गई है।

शिवपुरी में रस्क्यू करते जवान

तीन दिन लगातार बारिश से बेतवा का जलस्तर बढ़ा

विदिशा जिले में बेतवा नदी के जलस्तर बढ़ने से नदी पर बने मंदिर डूब गए वहीं निचले इलाकों में पानी आने से लोगों के घरों में पानी भरा गया ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में जिला एवं पुलिस प्रशासन सहित होमगार्ड, आपदा प्रबंधन दल सब मिलजुल कर पूरी सजगता और सतर्कता से कार्य करें। राहत एवं बचाव दल पूरी तैयारी से रहें और जरूरतमंदों तक तत्काल सभी प्रकार की मदद पहुंचाई जाए।

विदिशा मे बेतवा नदी उफान पर

सीएम ने राहत एवं बचाव कार्यों के लाइव ऑपरेशन का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपदा नियंत्रण कक्ष से जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के लाइव ऑपरेशन का अवलोकन किया। उन्होंने आपदा बचाव दल में तैनात अधिकारियों से बात की और राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।

बचाव सामग्री के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री ने बचाव दल के अधिकारियों से पूछा कि बाढ़ से बचाव में किसी प्रकार के संसाधन की कमी तो नहीं है ? अधिकारियों ने बताया कि सभी संसाधन उपलब्ध हैं और प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों और सिविल सोसाइटी से भी मदद मिल रही है।

बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम…

सीएम ने जलमग्न इलाकों से सुरक्षित निकाले गए पीड़ितों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है, सरकार हर कदम पर आपके साथ है। पीड़ितों के घर, सामान, फसल, पशु जिसकी भी हानि हुई है, सरकार उसकी समुचित भरपाई करेगी।

मुआवजे के लिए सर्वे किया जाएगा

MP Flood Update: सीएम ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बाढ़ का पानी कम होते ही जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे करा लें और अतिवर्षा तथा बाढ़ से जो भी नुकसान हुआ है, उन्हें समुचित मुआवजा देने के लिए विधिवत प्रस्ताव तैयार कर लें। सरकार हर बाढ़ पीड़ित की भरपूर मदद करेगी।

उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर मंदिर डूबे

भोपाल में जलभाराव से लोग परेशान

 

About the Author

Sanjay Bairagi

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘Sitare Zameen Par’ Youtube Release Promo: ‘सितारे जमीन पर’ की यूट्यूब रिलीज का आमिर ने किया ऐलान, बाप बेटे ने मिलकर बनाया मजेदार प्रोमो!
Next: “aaj ka rashifal in hindi: 01 august 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.