
MP Farmers News: किसान का दुखा दिल: सोयाबीन की फसल में लगाई आग,दिग्विजय सिहं ने शिवराज को घेरा!
MP Farmers News: मध्यप्रदेश के धार जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिले के बदनावर तहसील के खिलेड़ी गांव में किसान दिलीप भेरूलाल जागीरदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी खराब हो चुकी सोयाबीन की फसल को आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
MP Farmers News: किसान का दुखा दिल: सोयाबीन की फसल में लगाई आग,दिग्विजय सिहं ने शिवराज को घेरा! किसान दिलीप ने बताया कि उनकी 16 बीघा में लगी सोयाबीन की फसल में से 10 बीघा की फसल पूरी तरह से बारिश के कारण नष्ट हो गई थी। बची हुई 6 बीघा में भी मात्र ढाई क्विंटल सोयाबीन ही निकली जो उनकी उम्मीदों से बहुत कम थी। इस वजह से हताश होकर उन्होंने 10 बीघा की बर्बाद फसल को आग के हवाले कर दिया।
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

MP Farmers News: किसान का दुखा दिल: सोयाबीन की फसल में लगाई आग,दिग्विजय सिहं ने शिवराज को घेरा! इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “माननीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी देखिए मध्य प्रदेश का किसान जिसे सात बार कृषि कर्मण्य अवार्ड दिलाया गया आज अपनी फसल के उचित दाम न मिलने और भारी नुकसान के कारण मजबूरी में अपनी फसल को आग लगाने पर विवश है।”
किसान का छलका दर्द

MP Farmers News: किसान का दुखा दिल: सोयाबीन की फसल में लगाई आग,दिग्विजय सिहं ने शिवराज को घेरा! किसान दिलीप ने बताया कि उन्होंने कई बार अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों और पटवारी से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता निभाई जाती है और किसी जनप्रतिनिधि ने भी अब तक स्थिति का जायजा लेने की जहमत नहीं उठाई। दिलीप ने सरकार से आग्रह किया है कि सेवा सहकारी बीमा के तहत उन्हें और अन्य किसानों को उनकी क्षतिपूर्ति दी जाए ताकि वह अपने नुकसान से उबर सकें।
MP Farmers News:धार जिले में भारी बारिश के चलते किसानों की हालत दयनीय हो गई है और इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र के किसानों की गंभीर समस्याओं को उजागर करती हैं।