भारी बारिश की स्थिति से निपटने के कामों की समीक्षा
MP Emergency Meeting: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है.जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए है.कई गांवों में तो स्थिति बहुत ही भयाभय है.गांव टापू में तब्दील हो गए है तो कई गांव का संपर्क शहर से टूट गया है.इस स्थित को को देखते हुए सीएम डॉ.मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई .जिसमे वे प्रभावित इलाकों की समीक्षा की.
सीएम हाउस में आपात बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, स्थितियां सामान्य हो जाने तक अधिकारियों कर्मचारियों को छुट्टी पर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि वर्षा का चक्र बदलने के कारण सितंबर माह में जितनी वर्ष होनी चाहिए उससे अधिक हो रही है । अति वर्षा के बावजूद भी जनजीवन सामान्य रहे, अतः समय रहते आवश्यक सावधानियां बरतते हुए बचाव के कार्य किए जाएं…
Read More- IIT-Guwahati : भारी विरोध के बाद अकादमिक डीन ने दिया इस्तीफा
सीएम ने दिए जरुरी निर्देश
निचली बस्तियों में रहने वालों को समय रहते सतर्क किया जाए और आवश्यकता अनुसार उन्हें राहत कैंपों में शिफ्ट किया जाए। जिन रपटों और पुलों पर पानी है वहां तत्काल आवश्यक सावधानी व सतर्कता बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि अति वर्षा के प्रभाव से हुई जनहानि और पशु हानि की स्थिति में राहत उपलब्ध कराई जाएगी।
जनहित में कलेक्टर कर सकेंगे 4-4 लाख रु की सहायता
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी कलेक्टरों जनहानि की स्थिति में चार-चार लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा कर कलेक्टरों को तत्काल राशि परिजन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहां की जहां पर भी बाढ़ के पानी में लोग फंसे हैं उन्हें हेलीकॉप्टर की सहायता से एयरलिफ्ट करने की तत्काल व्यवस्था की जाए। पुराने जीर्ण क्षीर्ण भवनों को चिन्हित कर सुरक्षात्मक व्यवस्था की जाए और आवश्यकता होने पर निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
