मध्यप्रदेश बिजली दर बढ़ोतरी: मध्यप्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिन अहम होने वाले हैं। बिजली के बिल पहले ही जेब पर भारी हैं और अब 10.19 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव ने नई चिंता खड़ी कर दी है। लेकिन इस बार फैसला एकतरफा नहीं होगा सरकार ने जनता की राय जानने के लिए सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।
मध्यप्रदेश बिजली दर बढ़ोतरी: तीन शहरों में जनसुनवाई
24 फरवरी – जबलपुर
25 फरवरी – भोपाल
26 फरवरी – इंदौर
इन सुनवाइयों में आम नागरिक अपनी राय रख सकते हैं, चाहे वह बढ़ोतरी का विरोध हो, शिकायतें हों या सुझाव। भोपाल में रहने वाले लोग 25 जनवरी तक लिखित आपत्ति भी भेज सकते हैं।
मध्यप्रदेश बिजली दर बढ़ोतरी: क्यों बढ़ रही है बिजली दर?
बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि उन्हें करीब 6,044 करोड़ रुपये का घाटा झेलना पड़ रहा है। यही वजह है कि 2026-27 के लिए टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव मप्र विद्युत नियामक आयोग के सामने रखा गया। आयोग ने इसे स्वीकार किया, लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले जनता की राय को शामिल करना जरूरी माना गया।
स्मार्ट मीटर वालों को राहत
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का कहना है कि स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली उपयोग पर 20% की छूट दी जाएगी। यह छूट सरकारी सब्सिडी को छोड़कर लागू होगी।
Also Read-CM मोहन यादव के कार्यक्रम में हंगामा करने वाला युवक निकला वांटड आरोपी
जाने किन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा?
एलवी-1: घरेलू उपभोक्ता
एलवी-3: सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक (पीक ऑवर्स) उपभोग की गई बिजली पर 20% छूट लागू होगी।
