Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Big changes in MP : MP में आज से बड़े बदलाव
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Big changes in MP : MP में आज से बड़े बदलाव

Narendra Singh April 1, 2025
बिजली मीटर
बिजली मीटर

उपभोक्ताओं को बिजली झटका

MP Electricity Price Hike 2025 : मकान खरीदना भी हुआ महंगा

MP Electricity Price Hike 2025 : साल 2025 का नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही मध्यप्रदेश की जनता पर महंगाई का दबाव बढ़ गया है। 1 अप्रैल 2025 यानी आज से लोगों को बुनियादी सुविधाएं जैसे- बिजली, पानी, मकान खरीदने और हाईवे पर चलने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

30 मार्च की देर रात विद्युत नियामक आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर बिजली की दरों में 3.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। तीन साल में नियामक ने 2 बार बिजली के दाम बढ़ाए हैं। अब घरेलू और कमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं को एक यूनिट बिजली के दाम 3.46 प्रतिशत ज्यादा देने होंगे।इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर क्या असर पड़ेगा? बिजली के अलावा और क्या-क्या महंगा हुआ? ​​​पढ़िए, ऐसे सभी ​​सवालों के जवाब…

उपभोक्ताओं को बिजली का झटका

बिजली कीमतों में क्या बदलाव हुए हैं? राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिया। बिजली दरों में औसत 3.46% का इजाफा किया गया है यानी बिजली उपभोक्ताओं को हर यूनिट पर 18 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे। यह इजाफा घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए हुआ है।एक बिजली बिल में खपत के अतिरिक्त कितने चार्ज जुड़ते हैं? बिजली बिल में एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज, फ्यूल कॉस्ट, ड्यूटी चार्ज जुड़ते हैं। बिजली की दरों में वृद्धि के अनुपात में ही बाकी सारे चार्ज बढ़ते-घटते हैं। नियामक आयोग ने फिक्स चार्ज को खत्म कर दिया है।

100 यूनिट का 100 रुपए बिल वाली योजना पर क्या असर पड़ेगा? मध्यप्रदेश में 1 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सरकार 150 यूनिट पर सब्सिडी देती है। अटल गृह ज्योति योजना के दायरे में आने वाले 100 यूनिट मासिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं से भी 24 रुपए का अतिरिक्त बिल लिया जाना है, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं को 100 रुपए ही देने होंगे। 24 रुपए सरकार भरेगी। 150 यूनिट तक के खपत की तब भी शुरुआती 100 यूनिट के 100 रुपए ही भुगतान करने पड़ेंगे।

टोल नाका
टोल नाका

हाईवे पर चलना होगा महंगा

आज से हाईवे पर चलना होगा महंगा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाईवे पर लगने वाले टोल टैक्स को बढ़ा दिया है। इंदौर-देवास बायपास, मांगलिया और इंदौर-अहमदाबाद माछलिया घाट टोल पर राशि बढ़ा दी गई है। पिछले साल मध्यप्रदेश हाईवे अथॉरिटी ने 4 नेशनल हाईवे पर 1 से 3.5% जबकि 6 स्टेट हाईवे पर 7.5% तक वृद्धि की थी।

प्रोपर्टी
प्रोपर्टी

मकान खरीदना हुआ महंगा

भोपाल में 14 और इंदौर में 26 फीसदी तक बढ़े प्रापर्टी के दाम 1 अप्रैल यानी आज से प्रदेश के लगभग हर जिले में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बड़े शहरों में एक साल में यह दूसरी बढ़ोतरी है। यह वृद्धि कलेक्टर की गाइडलाइन के बाद होती है। दाम बढ़ने के बाद जिलों में विरोध भी शुरू हो गया है।भोपाल क्रेडाई के अध्यक्ष मनोज मीक ने कहा- हमें आज गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे प्रगतिशील राज्यों से सीखने की जरूरत है, जिन्होंने निवेश बढ़ाने की स्थिरता और नीति की पारदर्शिता को प्राथमिकता दी। लगातार रेट बढ़ाना दीर्घकालिक राजस्व नहीं लाता, बल्कि बाजार को अस्थिर कर देता है। गुजरात ने 12 साल से प्राॅपर्टी के दाम नहीं बढ़ाए हैं।

महिलाओं के नाम पर राहत

महिलाओं के नाम पर मिलेगी छूट 50 लाख की प्रॉपर्टी पर पहले 6 लाख 25 हजार रुपए रजिस्ट्री चार्ज लगता था, जो 1 अप्रैल से 87 हजार 500 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 7 लाख 12 हजार 500 रुपए हो गया है। यदि महिला के नाम पर प्रॉपर्टी ली है तो रजिस्ट्रेशन चार्ज में 2% की छूट मिलेगी।

Read More : RBI Rules 2025 : 1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा

Click this:  लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Rise School became Sandipani School : सीएम राइज हो गए ‘सांदीपनि स्कूल’
Next: Pudina leaves benefits: इसकी पत्तियां..सेहत से लेकर सौंदर्य तक फायदेमंद..

Related Stories

PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.