Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP earthquake: मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर में भूकंप के झटके, खंडवा सबसे ज्यादा प्रभावित
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

MP earthquake: मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर में भूकंप के झटके, खंडवा सबसे ज्यादा प्रभावित

divya mistry June 5, 2025

MP earthquake: बुधवार रात करीब 9:57 बजे मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खंडवा जिले में इसकी तीव्रता सबसे ज्यादा रही। जिला मुख्यालय से लगभग 66 किलोमीटर दूर पंधाना तहसील में भूकंप की तीव्रता 3.8 रिक्टर स्केल मापी गई।

MP earthquake
MP earthquake

MP earthquake: लोग डर के मारे बाहर आ गए

भूकंप के समय लोग रात के भोजन और आराम की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही धरती हिली, कई इलाकों में लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। दीवारों में कंपन और तेज आवाज के कारण लोग सहम गए। किशोर नगर में नरेंद्र कुशवाह के घर का छज्जा गिर गया। नरेंद्र ने बताया कि वे परिवार के साथ टीवी देख रहे थे, तभी तेज कंपन और गिरने की आवाज आई। जब वे बाहर आए तो देखा कि मकान का छज्जा गिर चुका था, और सभी लोग डर के मारे बाहर आ गए।

MP earthquake: क्या है मानसून और भूकंप का संबंध?

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौरभ गुप्ता के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसी दौरान भूमि के तापमान में अचानक बदलाव आने से भूकंप जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। कई बार मानसून की सक्रियता के समय इस प्रकार के झटके आना सामान्य होता है।

MP earthquake: भूकंप के दौरान कैसे रहें सुरक्षित:

  • भारी सामान को रैक या लॉफ्ट पर न रखें।

  • गमले छत की दीवारों पर न रखें।

  • झटके लगने पर तुरंत घर से बाहर निकलने की कोशिश करें।

  • अगर बाहर नहीं जा सकते तो टेबल या बेड के नीचे शरण लें।

  • फायर ब्रिगेड, मेडिकल और पुलिस जैसे इमरजेंसी नंबर सेव रखें।

  • टॉर्च या इमरजेंसी लाइट हमेशा पास रखें।

MP earthquake: ग्रामीण क्षेत्रों में भी असर

खंडवा के पंधाना, खिराला, कोहदड़, दीवाल, आनंदपुर और बोरगांव जैसे ग्रामीण इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। वहीं, खरगोन और बुरहानपुर जिलों के अंचलों में भी हल्के झटके दर्ज हुए, लेकिन इन इलाकों में तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी बड़े नुकसान की अब तक कोई जानकारी नहीं है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Wild Animal Attack in Barwani: बड़वानी में वन्यजीव का कहर,7 पर हमला, 6 की मौत,सांसदों ने पहुंचकर दिलाया मुआवज़ा
Next: World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.