बड़े स्तर पर डॉक्टर कर सकते हैं हड़ताल…
Mp doctor strike: मध्य प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों ने आगामी 24 और 25 फरवरी को सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर हड़ताल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बतादें की इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से अनुरोध किया है कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे और जल्द से जल्द समाधान निकाले।
उमंग सिंघार ने एक्स कर सरकार से की अपील

बतादें की उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “डॉक्टरों की हड़ताल सरकार के लिए चेतावनी बन चुकी है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों के करीब 15 हजार सरकारी डॉक्टर 24 और 25 फरवरी को अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। राज्य सरकार को चाहिए कि वह डॉक्टरों की मांगों पर गंभीर विचार कर सही कदम उठाए।”
उन्होंने आगे कहा, “डॉक्टरों की हड़ताल से जनजीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को यह समझने की जरूरत है कि डॉक्टरों की मांगों में प्रशासनिक हस्तक्षेप से जुड़ी समस्याएं क्या हैं। डॉक्टरों की हड़ताल सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसे शीघ्र हल किया जाना चाहिए।”
काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे डॉक्टर्स
डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल से पहले 20 और 21 फरवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
22 फरवरी को वे आधे घंटे तक प्रदेशभर में इमरजेंसी छोड़कर ड्यूटी नहीं करेंगे।
23, 24 और 25 फरवरी को वे इमरजेंसी ड्यूटी पर काम करेंगे।
लेकिन अगर सरकार ने इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की तो डॉक्टर बड़े स्तर पर हड़ताल कर सकते हैं।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
GIS से पहले हड़ताल की घोषणा
Mp doctor strike: यह हड़ताल मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ द्वारा GIS से पहले घोषित की गई है।
डॉक्टरों का आरोप है कि…
राज्य सरकार ने पिछले साल कैबिनेट में तीन महत्वपूर्ण फैसले किए थे,
लेकिन वे अब तक लागू नहीं हुए हैं।
इसके अलावा…
जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
