
रविंद्र यति बने भोपाल नगर के जिला अध्यक्ष
MP Jila Adhyaksh: मध्य प्रदेश बीजेपी ने सोमवार शाम को कई जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इसमें मेन जिले की बात करें तो जिलों में भोपाल नगर से रविंद्र यति और देवास से रायसिंह सेंधव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा को मिली जिम्मेदारी

MP Jila Adhyaksh: आपको बतादें की इस घोषणा के तहत भाजपा ने लगभग एक दर्जन जिलों के अध्यक्षों का नाम जारी किया। इसके अलावा भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा,नीमच से वंदना खंडेलवाल को भी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पहले ही बताया था कि अगले एक-दो दिनों में सभी जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जाएगा।
दो जिले के अध्यक्षों की घोषणा पहले हो चुकी थी
MP Jila Adhyaksh: इससे पहले भाजपा ने उज्जैन और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विदिशा जिले का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी बनाए गए थे।
बाकी जिलों की जल्द आएगी लिस्ट
MP Jila Adhyaksh: बीजेपी के जिलाध्यक्षों के चुनाव 31 दिसंबर तक होने थे लेकिन वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति न बनने के कारण यह प्रक्रिया देर से पूरी हो सकी। आपको बतादें की अब जिला चुनाव अधिकारी के माध्यम से सभी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जा रही है और राज्य स्तर से जल्द ही पूरी 62 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी।
पढ़िए किसको किस जिले का बनाया गया जिला अध्यक्ष
उज्जैन नगर- संजय अग्रवाल
विदेशी- महाराज सिंह दांगी
भोपाल नगर – रविन्द्र यती
भोपाल ग्रामीण – तीरथ सिंह मीणा
नीमच – वंदना खंडेलवाल
देवास – राय सिंह सेंधव
अशोक नगर – आलोक तिवारी
खंडवा – राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर – शशांक भूषण
मैहर – कमलेश सुहाने
बुरहानपुर – मनोज माने
शिवपुरी – जसमंत जाटव
पन्ना – बृजेन्द्र मिश्रा
रतलाम – प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण – राजेश धाकड़
छतरपुर – चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीण – राजकुमार पटेल
मऊगंज – डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
हरदा – राजेश वर्मा
गुना – धर्मेंद्र सिकरवार