बच्ची को गोद में नहीं लेने पर सांस को मारा चाकू

MP CRIME: इंदौर के राजेन्द्र नगर में एक दामाद ने सास को चाकू मारकर घायल कर दिया. सास को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने उसके जमाई नवीन कल्याणे निवासी तुकोगंज पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया है।
MP CRIME: दामाद ने सास को मारा चाकू
घायल सास सोनाली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने जेठ संजय कुमार हाडे की नातिन अनिका के बथर्ड पर आर आर केट परिसर में गई थी, यहां अन्य रिश्तेदार भी आए थे। जहां जमाई नवीन कल्याणे भी मौजूद था। सभी घर जाने लगे तो जमाई नवीन ने उनकी बेटी स्नेहा की गोद से एक माह की पुत्री पाखी को जबदस्ती लेने की जिद करने लगा। इस दौरान जमाई ने बेटी से झूमा झटकी की तब सोनाली उसे समझाने लगी। इसी बीच नवीन ने चाकू निकालकर सोनाली के पेट में मार दिया।
MP CRIME: बीच बचाव में दोस्त भी घायल
वही दोस्त अर्थव बचाव करने आया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों को खून निकलते देख आरोपी वहां से भाग गए। वहां मौजूद अन्य लड़कों ने दोनों को अस्पताल भेजा। पुलिस लक्की और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
